शनिवार, मई 9, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
9th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पगना की महिलाओं ने किया ऐलान, शराब परोसी तो 50 हजार का जुर्माना

शेयर करें !
posted on : मार्च 2, 2026 1:46 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। नंदानगर ब्लाॅक के पगना गांव की महिलाओं ने शराब के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सामाजिक कार्यों में शराब परोसने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके तहत सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसाने पर संबंधित परिवार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। शराब पीकर गांव में आने वालों और माहौल बिगाड़ने पर संबंधित व्यक्ति पर 20 हजार का अर्थदंड लिया जाएगा।

दरअसल चमोली जिले में पिछले कुछ दिनों से महिलाओं ने शराब के खिलाफ मोर्चा खोला है। पैनखंडा ब्लाॅक से शुरू हुई यह मुहिम दशोली, पोखरी, कर्णप्रयाग, नारायणबगड, थराली, देवाल ब्लाॅकों से होते हुए अब नंदानगर ब्लाॅक की महिलाओं ने शराब पर प्रतिबंध लगाने की मुहिम तेज कर दी है। नंदानगर ब्लाॅक के पगना गांव की महिलाओं ने बैठक कर शराब पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव सर्वानुमति से पारित किया है। पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि शादी समारोह के साथ ही अन्य सार्वजनिक कार्यों में शराब परोसने पर संबंधित परिवार पर 50 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा। शराब पीकर गांव में आने वालों की भी खैर नहीं होगी। इसके तहत ऐसे लोगों पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। बैठक में महिलाओं ने एक स्वर में शराब पर प्रतिबंध लगाने की हामी भरते हुए कहा कि शराब पीने और पिलाने वाले परिवारों, व्यक्तियों पर सख्ती की जाएगी। जरूरत पड़ने पर प्रशासन का भी सहयोग लिया जाएगा।

पगना के प्रधान रमेश चंद्र खनेड़ा तथा महिला मंगल दल अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि शराब के बढ़ते प्रचलन से तमाम लोगों के घर उजड़ रहे हैं। युवा पीढ़ी का भविष्य बर्वादी के भंवर में फंस गया है। यदि समय रहते चेते नहीं तो भविष्य के खतरे भी कम नहीं हैं। कहा गया कि शादी अथवा अन्य समारोह में शराब की अलग से व्यवस्था की परंपरा चल रही है। इसे बदले बिना स्वस्थ समाज की कल्पना नहीं की जा सकती। बीडीसी मेंबर प्रदीप कुमार ने कहा कि महिला मंगल दल की इस मुहिम में पूरा सहयोग दिया जाएगा। गांव में इस तरह की पहल को हाथों हाथ लिया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधान दीपा देवी, दिनेश, रमेश लाल, अर्जून, विक्रम, शोभन सिंह, दिगम्बर सिंह, मातबर सिंह, पूजा, आशा, महेशी देवी, सुशीला देवी, हरमा देवी, सुमन, पूर्व प्रधान धीरज राणा, जगमोहन सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मोलेखाल बाजार सल्ट में पार्किंग निर्माण को मिली सैद्धांतिक मंजूरी, ₹591.16 लाख का प्रस्ताव आगे बढ़ा, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार सख्त, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक सप्ताह में मांगी लंबित पत्रावलियां
  • उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस सचिन कुर्वे बने चेन्नई पोर्ट अथॉरिटी के चेयरपर्सन
  • एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने औचक निरीक्षण में सरकारी राशन परिवहन में पकड़ी अनियमितता, चंबा–धनोल्टी रोड पर कनाताल के पास सरकारी खाद्यान्न से भरे दो वाहन सीज
  • एमडीडीए का बड़ा एक्शन, रेसकोर्स में अवैध बहुमंजिला व्यवसायिक भवन सील
  • उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की भारी-भरकम राशि को दी मंजूरी
  • तमिलनाडु में सियासी हलचल : विजय की TVK ने हासिल किया ‘जादुई आंकड़ा’, तीन और दलों का मिला समर्थन
  • प्रभावित भेडपालकों को बांटी 16 लाख से अधिक की सहायता राशि
  • राइका थिरपाक के लिए गौरव का क्षण, महेंद्र चौहान बने चैम्पियन टीचर
  • विश्व रेड क्रॉस दिवस पर चमोली में सम्मान समारोह आयोजित
  • कोटद्वार : शराब पीकर स्टेयरिंग थामने वालों पर चला कानून का डंडा, 5 वाहन सीज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.