गुरूवार, फ़रवरी 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ऑपरेशन क्रैकडाउन सत्यापन अभियान के तहत मानवीय सफलता, दो दशकों से बिछुड़े नेपाल के व्यक्ति को पौड़ी पुलिस ने मिलाया परिजनों से

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 25, 2026 11:33 अपराह्न

कानून के साथ करुणा: सघन सत्यापन अभियान बना वरदान, 65 वर्षीय बुजुर्ग 20 साल बाद पहुँचा परिवार के पास।

देहरादून। पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित सत्यापन हेतु “ऑपरेशन क्रैकडाउन” अभियान को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है जिसके तहत अभियान को प्रभावी बनाने हेतु जनपद में कई पुलिस टीमों का गठन किया गया है। इसी क्रम में थाना लक्ष्मण झूला पुलिस टीम द्वारा सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत लक्ष्मणझूला में निवासरत बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है इस सत्यापन के दौरान पुलिस टीम को एक 65 वर्षीय वृद्ध बाबा (साधु) क्षेत्र में घूमते हुए दिखाई दिये। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम गोरी जोशी निवासी नेपाल बताया लेकिन स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ थे, बाबा की स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा केवल औपचारिक सत्यापन तक सीमित न रहकर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें संरक्षण में लिया तथा धैर्यपूर्वक एवं सहानुभूतिपूर्वक पूछताछ की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि मैं 20 वर्ष पूर्व मैं यहां आया था पहले मैं वापस जाना चाहता था लेकिन मैं वापस नहीं जा पाया धीरे धीरे मैं यहीं साधु, संतों के परिवेश में ढल गया और यहीं रहने लगा। मेरा घर जाने का मन होता था लेकिन मेरी कोई मदद नहीं हो पा रही थी। पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास, सूझबूझ एवं संबंधित पुलिस थानों से समन्वय स्थापित कर वृद्ध व्यक्ति की सही पहचान सुनिश्चित की गई।

तत्पश्चात उनके मूल निवास क्षेत्र के संबंधित थाना से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन थाना लक्ष्मण झूला पहुँचे, जहाँ आवश्यक विधिक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत वृद्ध व्यक्ति को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। करीब दो दशकों बाद अपने बिछड़े परिजन को सुरक्षित देखकर परिवार की आँखों में खुशी के आँसू छलक पड़े। परिजनों द्वारा पुलिस टीम के इस मानवीय, संवेदनशील एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्य हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया गया। सत्यापन के दौरान संबंधित बाबा के विरुद्ध प्रथमदृष्टया किसी भी प्रकार की आपराधिक संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। तथापि, पूर्ण तथ्यात्मक सत्यापन सुनिश्चित करने हेतु पुलिस टीम द्वारा अन्य संबंधित जनपदों/थानों से संपर्क स्थापित कर उसके संभावित आपराधिक इतिहास के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा रही है।

पुलिस टीम

1. वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रकाश पोखरियाल
2. उप निरीक्षक नवीन पुरोहित
3. उप निरीक्षक अजय रमन
4. अपर उप निरीक्षक विनोद
5. हेड कांस्टेबल रोहित (जल पुलिस)

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • कुंभ मेला-2027 को लेकर मेला प्रशासन ने की अखाड़ों के साथ बैठक, अखाड़ों व साधु-संतों की सम्मति के अनुरूप कुंभ मेला के दिव्य एवं भव्य आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई गई, अमृत स्नान पर्वों पर निकाली जाएंगी भव्य पेशवाईयां
  • स्वामी विवेकानंद ई-लाइब्रेरी योजना के माध्यम से मिलेगी ई बुक की सुविधा, एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी विभिन्न राष्ट्रिय अन्तराष्ट्रीय स्तर के प्रकाशकों की उत्कृष्ट पुस्तकें
  • मेले केवल मनोरंजन नहीं, हमारी संस्कृति और आर्थिकी के सशक्त स्त्रोत – सौरभ बहुगुणा
  • स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे के निर्देश पर कुमाऊँ में नशे पर सबसे बड़ा प्रहार, मेडिकल स्टोर से 20 हजार से ज्यादा प्रतिबंधित गोलियां बरामद, NDPS में मुकदमा दर्ज
  • प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ उत्तराखंड के द्विवार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, डॉ. रमेश कुंवर अध्यक्ष और डॉ. यशपाल तोमर महासचिव निर्वाचित
  • वन विभाग की कार्यशैली के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता ने दिया एक दिवसीय सांकेतिक धरना
  • टिहरी में पयर्टन को नई ऊंचाई देगा लेक फेस्टिवल, 6 से 9 मार्च के बीच आयोजित होगा टिहरी लेक फेस्टिवल
  • सूचना आयोग के आदेश की अवहेलना पर आयुक्त दलीप सिंह कुंवर का सख्त रुख, कोटद्वार के तीन तत्कालीन SDM को कारण बताओ नोटिस
  • दिल्ली से देहरादून तक एक सूत्र : धामी की कार्यकुशलता और मोदी का विश्वास बना उत्तराखंड की ताकत
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.