शुक्रवार, जून 26, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
26th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सूचना आयोग के आदेश की अवहेलना पर आयुक्त दलीप सिंह कुंवर का सख्त रुख, कोटद्वार के तीन तत्कालीन SDM को कारण बताओ नोटिस

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 26, 2026 12:41 पूर्वाह्न

देहरादून। राज्य सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर ने आयोग के आदेश की अनुपालना न होने पर कोटद्वार तहसील में कार्यरत्त रहे तीन उपजिलाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। प्रकरण उपजिलाधिकारी कोटद्वार से चार बिंदुओं पर मांगी गई सूचना के संबंध में था। प्रकरण में कोटद्वार में जिला विकास प्राधिकरण में अवैध भवन निर्माणों पर शिकायत के बावजूद कार्यवाही न होने के संबंध में सूचना चाही गई थी, जिस पर उपजिलाधिकारी कोटद्वार द्वारा यह अवगत कराया गया कि शासन द्वारा मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है।

प्रकरण सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुंवर के समक्ष द्वितीय अपील में प्रस्तुत करने पर आयोग द्वारा पाया गया कि मानचित्र स्वीकृति प्रक्रिया पर रोक को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दरकिनार करते हुए जिला विकास प्राधिकरण को किसी भी स्थिति में अवैध निर्माण न होने देने के आदेश दिए गए हैं, जिसके क्रम में शासन एवं जिलाधिकारी गढ़वाल द्वारा भी अवैध निर्माण रोकने के लिए भी समय समय पर आदेश दिए गए हैं।

आयोग ने पाया कि एक ओर कुछ अवैध निर्माणों पर प्राधिकरण ने नोटिस भी जारी किए हैं और उपजिलाधिकारी द्वारा भी अवैध निर्माण रोकने के आदेश दिए गए हैं, और दूसरी ओर इस आदेश का बहाना लेकर कार्यवाही नहीं की जा रही है।

जिसको संज्ञान में लेते हुए आयोग ने अपीलार्थी मुजीब नैथानी को माननीय हाई कोर्ट एवं शासन के पत्र का संज्ञान लेते हुए सूचना देने के आदेश 11 दिसंबर 2025 को पारित किए थे। उक्त के क्रम में 16 फरवरी 2026 तक आदेश का अनुपालन उपजिलाधिकारी कोटद्वार द्वारा नहीं किया गया, जिसको सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 का उल्लंघन के साथ साथ आयोग द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की अवहेलना मानते हुए तत्कालीन लोक सूचना अधिकारी सोहन सिंह सैनी, शालिनी मौर्य व चतर सिंह चौहान को 250 सौ रूपये प्रतिदिन की दर से अधिकतम 25,000 हजार रुपए की शास्ति साथ ही अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु उनके विभागाध्यक्ष को संस्तुति प्रेषित करने का नोटिस सूचना आयोग द्वारा दे दिया गया है। प्रकरण की अगली सुनवाई 14 मई 2026 को होगी।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • Welcome To The Jungle Review: ‘वेलकम टू द जंगल’ रिव्यू: कॉमेडी, एक्शन और स्टार पावर का फुल डोज, थिएटर में हंसी की गारंटी
  • उत्तराखंड में 3-4 दिनों में मानसून की एंट्री, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
  • बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग, तलवारें लहराते हुए बढ़े आगे, देहरादून में हाई अलर्ट, पुलिस को भी नहीं मिली लोकेशन
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हो सकते हैं कई बड़े खुलासे
  • SIR-2026 विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की भारत सरकार के केंद्रीय दल ने की समीक्षा
  • चमोली में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही, नारायणबगड़ के जीआईसी में घुसा मलबा, गौचर बाजार में जलभराव
  • शंकरपुर चौपाल में डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने परखी विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति, पेयजल एवं सड़क व्यवस्थाओं के सुधार को दिए निर्देश
  • कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने एडीबी परियोजना के तहत पेयजल एवं आधारभूत विकास कार्यों का किया निरीक्षण
  • बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग, तलवारें लहराते हुए बढ़े आगे, देहरादून में हाई अलर्ट, पुलिस को भी नहीं मिली लोकेशन
  • स्वामी राम हिमालयन विश्व विद्यालय ने लगाई ऊंची छलांग, ग्लोबल रैंकिंग में किया सुधार
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.