शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

रोटरी क्लब ने उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्तर रेलवे कोटद्वार के स्टेशन मास्टर कमल नेगी सहित तीन लोगों को किया वोकेशनल अवार्ड से सम्मानित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 28, 2021 4:27 अपराह्न
कोटद्वार । रोटरी क्लब कोटद्वार के तत्वावधान मे रोटरी मण्डल 3100 के मण्डलाध्यक्ष रोटरी राजीव सिंघल की आधिकारिक यात्रा समारोह सम्पन्न हुआ। इसमे  विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तीन व्यक्तियो को वोकेशनल अवार्ड व बेस होस्पिटल के 7 व्यक्तियो को कोरोना वारीयर्स पुरूस्कार से सम्मानित किया गया । रविवार को रोटरी भवन नजीबाबाद रोड स्थित रोटरी भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रोटरी मण्डल 3100 के मण्डलाध्यक्ष रो. राजीव सिंघल ने दीप प्रज्जवलित करके किया । इस अवसर पर उन्होने कहा कि रोटरी जनसेवा के लिये जानी जाती है । सभी को अपनी परेशानी छोड़ कर जन सेवा करनी चाहिये । उन्होने कहा कि रोटरी ने  2027 तक पूरे देश को साक्षर बनाने का प्रण लिया है । उन्होने कहा कि सभी मे दान करने का भाव होना चाहिये । रोटरी फाउडेशन में दान करने की अपील की। उन्होने बताया रोटरी स्कूली अध्यापकों को प्रशिक्षित कर रही है।
सहायक मण्डलाध्यक्ष रामबाबू ने कहा कि रोटरी ने हमे श्रेष्ठ कार्य करने का प्लेटफार्म दिया। रोटरी अध्यक्ष डाॅ केएस नेगी ने अतिथियो का स्वागत करते हुए कहा कि रोटरी क्लब ने विषम परिस्थितियो मे अनुकरणीय कार्य किये है। रोटरी सचिव ज्योति स्वरूप उपाध्याय ने  स्लाईड शो के माध्यम से क्लब के किये गये कार्यो की जानकारी दी ।इस अवसर पर अपनी व्यवसायिक सेवा मे उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उत्तर रेलवे कोटद्वार के स्टेशन मास्टर कमल सिंह नेगी, सहायक अध्यापक दिनेश चन्द्र कुकरेती, पूर्व प्रमुख अधीक्षक डाॅ बागीश काला को शोल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर वोकेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया तथा बेस होस्पिटल के बलवीर सिंह रावत, डाक्टर सुनील शर्मा,सिस्टर नाजिया उबैर, डाक्टर जे सी ध्यानी, संदीप बड़थ्वाल, सुभाष त्यागी को कोरोना वारीयर्स पुरूस्कार से सम्मानित किया गया साथ ही मालिनी पत्रिका के नये अंक का विमोचन किया गया जिसके सम्पादक वाई पी गिलरा है । नये इन्ट्रेक्ट क्लब को चार्टर व पिन प्रदान किये गये ।इस अवसर पर अध्यक्ष डाॅ केएस नेगी,सचिव ज्योति  स्वरूप उपाध्याय, कोषाध्यक्ष अवधेश अग्रवाल, कमल गुप्ता, अशोक अग्रवाल, वाई पी गिलरा, संजीव अग्रवाल, गोपाल बंसल, मनीष अग्रवाल, सचिन गोयल, कुलदीप अग्रवाल, नरेन्द्र गोयल, डॉ एनपी पोखरीयाल, विजय कुमार माहेश्वरी, धीरजधर बछवाण, डीपी सिंह, ऊषा अग्रवाल, संध्या नेगी, सन्देश अग्रवाल, शैवाल रावत, ऋषि ऐरन, बीना रावत , दिनेश रस्तोगी, विजय कुमार माहेश्वरी जूनियर, दिनेश चन्द्र, धमेन्द्र गुप्ता, नरेश अग्रवाल इत्यादि सदस्य एनीज इन्ट्रेक्ट सदस्य उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.