रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गजब : परीक्षा फार्म भरने से वंचित छात्रों को जाना होगा श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बादशाहीथौल

शेयर करें !
posted on : जुलाई 27, 2020 6:04 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। कोरोना संक्रमण के इस दौर में जहां केंद्र से लेकर राज्य सरकारें लोगों को घरों में रहने की हिदायत दे रही है वहीं अभी तक स्कूल कालेज नहीं खुल पाये हैं। ऐसे उत्तराखंड श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय ने ऑन लाइन परीक्षा फार्म  भरने से वंचित रहने वाले छात्रों को फार्म भरने के लिए विशेष अनुमति लेने के लिए प्रशासनिक कार्यालय बादशाहीथौल आने को कहा है। इस संबंध में सोमवार को महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्र संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को एक ज्ञापन भी भेजा है।

 

छात्र संघ अध्यक्ष पवनेश रावत का कहना है कि श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय की ओर से ऑन लाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि दस जुलाई तक रखी गई थी लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में नेटवर्क के अभाव में कई छात्र फार्म नहीं भर पाये जिस पर छात्र संघ ने आफ लाइन परीक्षा फार्म भरने की गुहार विश्व विद्यालय प्रशासन से लगायी थी। जिस पर 27 जुलाई तक आफ लाइन फार्म भरने की तिथि रखी गई थी लेकिन महाविद्यालयों में फार्म ही उपलब्ध नहीं हो पाये जिस कारण छात्र परीक्षा फार्म ही नहीं भर पाये। उनका कहना था कि इस संबंध में जब विश्व विद्यालय प्रशासन से दूरभाष पर वार्ता की गई तो उनका कहना था कि छूटे हुए छात्रों को  फार्म भरने के लिए बादशहीथौल आना पड़ेगा। जो कि छात्रों के साथ सरासर अन्याय हैं। कोरोना के इस संकट काल में छात्रों का वहां तक पहुंचना जोखिम भरा है। उन्होंने विश्व विद्यालय प्रशासन से मांग की है कि इस संबंध में कोई उचित माध्यम निकाला जाए ताकि छात्र परीक्षा फार्म भर सके।

 

क्या कहते है अधिकारी

परीक्षा के लिए ऑन लाइन फार्म भरने की ही व्यवस्था है। छात्रों के विशेष अनुरोध पर आफ लाइन परीक्षा फार्म भरने की बात कही गई थी लेकिन ऐसे छात्रों को जो परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गये है उन्हें बादशाहीथौल आकर कुलपति से विशेष अनुमति लेनी आवश्यक है।

रमेश चौधरी, परीक्षा नियंत्रक, श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय, बादशाहीथौल।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को मारामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.