मंगलवार, अप्रैल 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

विधानसभा बजट सत्र की तैयारियों में जुटी चमोली पुलिस 

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 22, 2026 1:04 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। आगामी नौ मार्च से विधानसभा परिसर भराड़ीसैण में शुरू होने जा रहे उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र को लेकर चमोली पुलिस ने कमर कस ली है। इसके तहत बजट सत्र से पूर्व सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील ड्यूटी प्वांइट्स चिह्नित किए जाएंगे। अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समय से वॉच टॉवर, बैरिकेटिंग एवं बैरियर लगवाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भराड़ीसैण तथा गैरसैण में नवनिर्मित पुलिस आवासीय भवनों में पेयजल, बिजली, शौचालय, स्नानागार और भोजनालय की पर्याप्त व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाएगी। बाहर से आने वाले अतिरिक्त पुलिस बल के लिए विद्यालयों एवं अन्य चयनित स्थानों पर भी मूलभूत व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त किया जाएगा। स्थानीय अभिसूचना इकाई को निर्देश देते हुए एसपी ने विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से उठाए जाने वाले स्थानीय मुद्दों, प्रस्तावित जुलूस और प्रदर्शनों के संबंध में सटीक सूचनाएं एकत्रित कर समय से रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। भराड़ीसैंण और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में वायरलेस कनेक्टिविटी को पूरी तरह दुरुस्त करने पर बल देते हुए नेटवर्क विहीन क्षेत्रों (शैडो एरिया) को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त संचार माध्यमों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

एसपी पंवार ने बजट सत्र की संवदेनशीलता को देखते हुए आवश्यक पुलिस बल की मांग समय से मुख्यालय को भेजने के निर्देश दिए। कहा कि सत्र शुरू होने से पूर्व इससे पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। इस दौरान चमोली के पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, कर्णप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक त्रिवेन्द्र सिंह राणा तथा अन्य अधिकारी वीसी से जुड़े रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी दीक्षिता जोशी ने दी डॉ. भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धांजलि
  • दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने तीन राज्यों को दी बड़ी सौगात
  • सीएम धामी ने डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून में आयोजित छात्रसंघ समारोह में किया प्रतिभाग, छात्र-छात्राओं को किया संबोधित
  • उत्तराखंड में सड़कों-रोपवे का जाल : गडकरी ने कई बड़ी परियोजनाओं का किया ऐलान
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, पीएम मोदी ने डाट काली मंदिर में की पूजा
  • कोटद्वार : शेयर मार्केट के नाम पर ठगी, मुख्य आरोपी गुजरात से गिरफ्तार
  • देहरादून में पीएम मोदी का रोड शो, 12 किमी तक उमड़ा जनसैलाब
  • नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन जारी, कई इलाकों में झड़पें, 300 से ज्यादा गिरफ्तार
  • देहरादून–दिल्ली एक्सप्रेसवे : रफ्तार का फायदा या बढ़ता खतरा?
  • LPG आपूर्ति व्यवस्था पर कड़ी निगरानी, 3 गैस गोदामों का औचक निरीक्षण
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.