बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : पुलिस द्वारा स्कूली छात्र/छात्राओं को अपने साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को पुलिस तक पहुँचाने हेतु ड्रॉप बाक्स के माध्यम से लगातार किया जा रहा जागरुक

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2021 5:56 अपराह्न
पौड़ी : जनपद पुलिस द्वारा स्कूली छात्र/छात्राओं को अपने साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को पुलिस तक पहुँचाने हेतु “ड्रॉप बाक्स” के माध्यम से लगातार किया जा रहा जागरुक. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत स्कूल/ कॉलेजों में जाकर छात्र/छात्राओं को अपनी शिकायतों/आपराधिक घटनाओं एवं सुझावों हेतु स्कूल / कॉलेजों में बने “ड्रॉप बाक्स” के सम्बन्ध में जानकारी एवं जागरूक कर छात्र छात्राओं द्वारा बच्चों से सम्बन्धित अपराधों के सम्बन्ध में “अच्छे लेखन व मन की बात” “ड्रॉप बाक्स” में डालकर प्रेरित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया हैं। जिसके क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत उक्त सम्बन्ध में निम्न कार्यवाहियाँ की गयीः-
  • थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले समस्त शिक्षण संस्थानों में स्कूली छात्र/छात्राओं को उनके साथ होने वाली आपराधिक घटनाओं की शिकायतों को उपलब्ध कराये जाने हेतु स्कूलों में लगे “ड्रॉप बाक्स” के माध्यम से भी देने हेतु प्रेरित किया गया।
  • छात्र-छात्राओं को बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के सम्बन्ध में “अच्छे लेख व मन की बात” लिखकर ड्रॉप बॉक्स में डालने के लिये प्रेरित किया गया।“अच्छे लेखन व मन की बात” लिखकर “ड्रॉप बाक्स” के माध्यम से देने वाले छात्र-छात्राओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरुष्कृत किया जायेगा।
  • जनपद के थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले स्कूल/कॉलेजों में जनपद पुलिस द्वारा छात्र छात्राओं को महिला अपराध, मानव तस्कारी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों व आपातकालीन नम्बर डायल-112 आदि के बारे में भी जानकारी देकर लगातार जागरूक किया जा रहा है।
  • साथ ही सभी को राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड़ गाइडलाइंस का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। जनपद के स्कूलों/ कॉलेजो में उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम लगातार जारी है।

अभिभावकों से अपील

  • यदि आपके बच्चों के साथ स्कूल/कॉलेजों में किसी भी प्रकार का अपराध होता है और आप थाने पर आने में असमर्थ हैं तो आपराधिक शिकायत आपके बच्चे स्कूलों में जनपद पुलिस द्वारा लगाये गये “ड्रॉप बाक्स” के माध्यम से भी पुलिस को दे सकते हैं। इसके लिये आप भी अपने बच्चों को प्रेरित करें।
  • अपने बच्चों से स्कूल की दैनिक गतिविधियों के सम्बन्ध में जानकारी अवश्य लें कि उनके साथ कोई आपराधिक घटना घटित तो नहीं हो रही।
  • स्कूल/कॉलेज या किसी भी स्थान पर आपके बच्चों के साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजर अंदाज ना करें, इसकी सूचना तत्काल जनपद पुलिस को दें।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
  • उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • SSJ University News : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के लिए 244 नए पद सृजित, शासनादेश जारी
  • सीएम धामी बोले – चम्पावत को बनाएंगे उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद, करोड़ों की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल
  • चंपावत को मिली 6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन, सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.