बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्य विकास के लिए सभी को अपने दायित्वों के अलावा कुछ अलग से जरूर करने चाहिए अतिरिक्त प्रयास – सीएम धामी

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 27, 2021 3:57 अपराह्न
पौड़ी : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री आवास कार्यालय के जनता दरबार सभागार देहरादून में आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड @25 सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड 2025 की जो अवधारणा रखी है, उसके लिए सबके विचार और सबकी सहभागिता चाहते हैं। कहा कि राज्य निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है, किन्तु भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां पर समय-समय पर प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं, जिसके कारण हम आगे बढ़कर फिर पीछे आ जाते हैं। कहा कि हिमालय की रक्षा के लिए सबको आगे आना होगा। कहा कि राज्य विकास के लिए सभी को अपने दायित्वों के अलावा कुछ अलग से अतिरिक्त प्रयास जरूर करने चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जो विचार श्रृंखला शुरू हुई है, उसे सभी के सहयोग से आगे बढ़ाया जायेगा।
सम्मेलन में गणमन्यों द्वारा अपने-अपने विचार रखे गये। बताया गया कि आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड @25 के तहत 06 चरणों में किये जाने हेतु कार्ययोजना बनाई जायेगी। विकास की परिकल्पना हेतु शिक्षा, ऊर्जा, कृषि आदि पर फोकस करते हुए गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है कि ढांचा कैसा हो। बताया गया कि यहां की महिलाएं बहुत परिश्रमी और दृढ़ संकल्प शक्ति वाली होती हैं, इसलिए महिला शक्ति को प्राकृतिक खेती से जोड़कर जैविक खेती को बढ़ावा देकर आमदनी को बढ़ाया जा सकता है। नदियों को पुर्नजीवित करने, सभी वैज्ञानिक संस्थानों को आपसी समन्वय से काम करने आदि की बात कही गई। राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों दृष्टिगत रोजगार, पलायन एवं बार्डर एरिया आदि के संबंध में समाधान/सुझाव भी मांगे गये। बताया गया कि हिमालय हम सबका है, सबको अपना दायित्व समझकर इसकी रक्षा करने में अपनी भागीदारी करनी चाहिए। देश के समस्त संस्थानों को एकजुट होकर इस पर चिन्तन करना चाहिए। कार्यक्रम में मा. नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार मा. प्रधानमंत्री डॉ. रघुवन सहित अन्य गणमान्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस उद्घाटन सत्र में जनपद से एनआईसी जिला कार्यालय पौड़ी में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार, एसडीएम मुक्ता मिश्र, डीपीआरओ एम.एम.खान, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेन्द्र कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी के.एस. नेगी, अधि.अभि. जल संस्थान एस.के.राय, अधि.अभि. लघु सिंचाई राजीव रंजन सहित संबंधित अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े हुए थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
  • 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते जेई गिरफ्तार, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पर भी होगी कार्रवाई
  • चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं पर पुलिसकर्मी सम्मानित
  • किडनी मरीजों को राहत, अब चमोली में होगी डायलिसिस
  • उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम MoU
  • चमोली में डाक विभाग की बड़ी लापरवाही! पोस्टमैन के कमरे से बरामद हुईं डाक से भरी बोरियां, जांच के आदेश
  • SSJ University News : सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों के लिए 244 नए पद सृजित, शासनादेश जारी
  • सीएम धामी बोले – चम्पावत को बनाएंगे उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद, करोड़ों की योजनाओं का किया शुभारंभ
  • भीषण सड़क हादसा : गिट्टी से भरे ट्रेलर में घुसी तेज रफ्तार बस, 4 की मौत, 25 घायल
  • चंपावत को मिली 6 करोड़ की अत्याधुनिक MRI मशीन, सीमांत क्षेत्रों के मरीजों को बड़ी राहत
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.