शुक्रवार, मई 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रपति के आगामी 28 एवं 29 नवम्बर के भ्रमण के सम्बन्ध में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन की अध्यक्षता में हुई आयोजित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2021 8:29 अपराह्न
हरिद्वार। आयुक्त गढ़वाल मण्डल रविनाथ रमन की अध्यक्षता में शुक्रवार को देव संस्कृति विश्वविद्यालय के मृत्युंजय सभागार में राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के आगामी 28 एवं 29 नवम्बर,2021 को जनपद हरिद्वार के भ्रमण के सम्बन्ध में पुलिस/प्रशासनिक अधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई।
आयुक्त गढ़वाल मण्डल रविनाथ रमन ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रपति, भारत गणराज्य का भ्रमण कार्यक्रम तीनों जिलों-हरिद्वार, देहरादून तथा पौड़ी में हैं। उन्होंने कहा कि तीनों जिलों के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का आपसी तालमेल बहुत अच्छा होना चाहिये तथा सभी अधिकारी समग्र रूप से मिल-जुलकर कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे हेलीपैड के साथ-साथ सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अधिकारीगणों की जहां-जहां ड्यूटी लगी है, उससे अच्छी तरह परिचित हो जायें। उन्होंने कहा कि फ्लीट के लिये गाड़ियां पर्याप्त मात्रा में हैं तथा उनकी अच्छी तरह स्क्रीनिंग कर लें। बैठक में आयुक्त गढ़वाल मण्डल ने लोक निर्माण, जल निगम, विद्युत, वन आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी विभाग अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित सारी व्यवस्थायें चुस्त व दुरूस्त रखना सुनिश्चित करें। अगर कहीं पर कमी है, तो उसे तुरन्त दूर करना सुनिश्चित करें।

आईजी इंटलीजेंस संजय गुंज्याल ने बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रपति के भ्रमण के दौरान सारी जिम्मेदारी जिले की है। उन्होंने कहा कि तीनों जिलों का कोआर्डिनेशन व आपसी संवाद बहुत जरूरी है। सुरक्षा का हवाला देते हुये आईजी इंटलीजेंस ने कहा कि सभी को संवेदनशील रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिसकी ड्यूटी जहां पर लगाई गयी है, वह उसे अच्छी तरह संचालित करें। बैठक में बोलते हुये आईजी लॉ एण्ड ऑर्डर वी. मुरूगेशन ने कहा कि आप सभी को सुरक्षा व प्रोटोकाल दोनों का ध्यान रखना होगा तथा अपनी ड्यूटी को अच्छी तरह समझ लीजिये।
जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी पी. रेणुका देवी ने महामहिम राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्थाओं आदि के बारे में अवगत कराया। डीआईजी हरिद्वार डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत ने अधिकारियों से कहा कि जहां भी आपकी ड्यूटी लगी है, उसका पूरा होमवर्क करें। जिस लोकेशन में आपकी ड्यूटी लगी है, उसकी भौगोलिक स्थिति के बारे में भी आपको जानकारी होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के समय किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है, उसका भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि आपके पास हर व्यवस्था की वैकल्पिक योजना अवश्य होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि प्रोटोकाल व सुरक्षा का शत-प्रतिशत पालन करें। आपको जहां कहीं भी कोई कमी नजर आ रही है, तो उसे तुरन्त दूर करें।
जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय ने राष्ट्रपति भारत गणराज्य के, पतंजलि विश्वविद्यालय में, आयोजित कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं आदि पर विस्तृत प्रकाश डाला। जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार ने महामहिम राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम के लिये कहां-कहां, किन-किन अधिकारियों को तैनात किया गया है, के सम्बन्ध में अवगत कराया। डीआईजी देहरादून जनमेजय खण्डूड़ी ने राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के भ्रमण की विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में अधिकारियों को जानकारी दी।
डीआईजी गढ़वाल रेंज केएस नगन्याल ने कहा कि राष्ट्रपति के भ्रमण का रूट बाधा रहित होना चाहिये। उन्होंने कहा कि जिन-जिन का वेरीफिकेशन होना है, वह ससमय हो जाना चाहिये तथा आपको जो भी कार्ड जारी किये गये हैं, वह सामने दिखाई देना चाहिये। कार्यक्रम का संचालन एसपी ट्रेफिक हरिद्वार पीके राय ने किया। इस अवसर पर तीनों जनपदों के पुलिस व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिवालय संघ चुनाव में महासचिव पद पर विमल जोशी की एंट्री से बढ़ा मुकाबला, कर्मचारियों के मुद्दों को बनाया चुनावी हथियार
  • आकाशवाणी के 90 वर्ष : देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित
  • संस्कृत हमारी संस्कृति और ज्ञान परंपरा की मूल भाषा – सचिव दीपक गैराला
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील, देहरादून संस्कृति लोक कॉलोनी से ऋषिकेश निर्मल बाग तक चली कार्रवाई, पुलिस बल रहा तैनात
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस की रही धूम
  • मुंबई में उत्तराखंड का लघु रूप, कौथिग 2026 के 17वें संस्करण का भव्य आगाज़
  • उत्तराखंड में बड़ी पहल, अब गांव में मिलेगी डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा, डिजिटल वित्तीय समावेशन से जुड़ेंगी ग्रामीण महिलाएं
  • ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील
  • नया कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, दर्शनार्थियों की संख्या पहुंची 12.60 लाख के पार
  • बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मेधावी छात्राएं सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.