हरिद्वार : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के द्वारा कारगिल विजय को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया. कारगिल के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

तहसील परिसर स्थित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में जनपद के कारगिल युद्ध के शहीद राइफलमैन मानसिंह को पुष्पांजलि अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई. रविवार को शौर्य दिवस के अवसर पर इसके साथ ही अन्य शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की.
बताया कि 26 जुलाई 1999 में भारतीय सैनिकों ने कारगिल क्षेत्र में पाकिस्तानी घुसपैठ को नाकाम करते हुए विजय प्राप्त की थी. जिसको लेकर हर साल देश में कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस बार कोरोना संक्रमण के चलते भव्य कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया.
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कमाण्डर आमोद कुमार चौधरी ने डीएम हरिद्वार सी. रविशंकर का संदेश पढकर सुनाया और पूर्व सैनिको एवं आश्रितों को कोरोना वायरस से स्वयं को और अपने परिजनों को सुरक्षित रखने की अपील की.




Discussion about this post