बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राष्ट्रपति के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने पतंजलि विश्वविद्यालय परिसर हरिद्वार की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 26, 2021 3:49 अपराह्न
हरिद्वार। राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के आगामी 28 नवम्बर,2021 को पतंजलि विश्वविद्यालय/योगपीठ हरिद्वार के भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(अभिसूचना) एवं सुरक्षा निवेदिता कुकरेती ने शुक्रवार को पतंजलि विश्वविद्यालय, परिसर हरिद्वार की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(अभिसूचना) एवं सुरक्षा निवेदिता कुकरेती ने पतंजलि परिसर की सभी व्यवस्थाओं-पाकशाला आदि का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं के बारे में पतंजलि के पदाधिकारियों से जानकारी ली। इसके पश्चात सभी अधिकारीगण पतंजलि स्थित प्रशासनिक भवन के सभागार पहुंचे, जहां सभी अधिकारियों एवं पतंजलि के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक (एएसएल) में जिलाधिकारी श्री विनय शंकर पाण्डेय ने महामहिम राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के भ्रमण के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(अभिसूचना) एवं सुरक्षा निवेदिता कुकरेती ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से हेलीपैड की व्यवस्था, पेड़ों की लॉपिंग, झाडियों को साफ किया जाना आदि के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुये दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता, विद्युत को सभी व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त रखने के निर्देश दिये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(अभिसूचना) एवं सुरक्षा निवेदिता कुकरेती ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि एम्बुलेंस एडवांस सपोर्ट से लैस होनी चाहिये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ब्लड ग्रुप, डाक्टरों की ड्यूटी, कंटीजेंसी अस्पताल आदि के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक(अभिसूचना) एवं सुरक्षा ने बैठक में अधिकारियों को हेलीपैड की सुरक्षा, भवन के बेसमेंट की सुरक्षा, एरिया को सेनेटाइज किया जाना, कहां-कहां व्यू कटर लगने हैं, उपकरणों के चेकिंग की क्या व्यवस्था होगी, कहां से प्रवेश व निकास होगा, कोविड-19 के नियमों का पालन करना, सुरक्षा व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में विस्तृत दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिये। इससे पूर्व वायु सेना के पायलट ने पतंजलि स्थित हेलीपैड पर दो बार हेलीकाप्टर की सफल लैण्डिंग की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीएल शाह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, ज्वाइण्ट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह, आचार्य बालकृष्ण, प्रति कुलपति डॉ. महावीर अग्रवाल, एमएनए रूड़की नुपुर वर्मा, एसडीएम लक्सर वैभव गुप्ता, एसडीएम भगवानपुर बृजेश कुमार तिवारी, एसएलओ  संगीता कन्नौजिया, नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसपी सिटी हरिद्वार कमलेश उपाध्याय, एएसडीएम विजयनाथ शुक्ल, सीओ सिटी एके सिंह, एएसपी हरिद्वार रेखा यादव, डिप्टी एसपी सुनीता वर्मा, डिप्टी एसपी अंकित खंडूरी, अधि.अभि. पीडब्ल्यूडी सुरेश तोमर, एसई/ईईसीडी रूड़की प्रवीन कुमार, अधि.अभि. यूपीसीएल एसके सहगल, एसीएमओ डॉ. एचडी शाक्य, तहसीलदार भगवानपुर रेखा आर्य, सीएफओ एनएस कुमार, निरीक्षक एलआईयू नीरज यादव, एसओ बहादराबाद संजीव थपलियाल, चौकी प्रभारी बहादराबाद नवीन पुरोहित सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट,  24×7 अलर्ट रहने के निर्देश 
  • अंकिता ध्यानी ने रचा इतिहास, स्वर्ण जीतकर एशियन गेम्स 2026 का टिकट किया पक्का
  • उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 का लाभ शुरू, FTII से पढ़े तीन युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
  • उत्तराखण्ड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • हरिद्वार के कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, STF की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर संचालक गिरफ्तार
  • यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर हों स्थायी सुरक्षा कार्य : आयुक्त
  • आपदा मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने परखी विभागों की तैयारी
  • केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.