रविवार, मार्च 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कृषि मंत्री गणेश जोशी की उपस्थिति में सहसपुर में वीबी-जी राम जी पर एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न

शेयर करें !
posted on : फ़रवरी 3, 2026 6:51 अपराह्न
  • वीबी-जी राम जी मनरेगा से आगे बढ़कर ग्रामीण विकास की सशक्त पहल – गणेश जोशी

देहरादून : विकासखण्ड सभागार, सहसपुर में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)-वीबी जी राम जी के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ उत्तराखंड सरकार के मंत्री, कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग गणेश जोशी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यशाला की अध्यक्षता विधायक, सहसपुर सहदेव पुंडीर द्वारा की गई। कार्यक्रम में आयुक्त, ग्राम्य विकास अनुराधा पाल तथा मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान आयुक्त ग्राम्य विकास अनुराधा पाल द्वारा वीबी जी राम जी के उद्देश्य एवं स्वरूप पर प्रकाश डाला गया। जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार द्वारा योजना के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विधायक सहसपुर द्वारा अपने संबोधन में योजना को ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

कार्यक्रम के अंत में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि वीबी जी राम जी योजना मनरेगा से एक कदम आगे बढ़कर ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास के लिए भारत सरकार की एक सशक्त पहल है। उन्होंने बताया कि योजना के संचालन हेतु भारत सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष के बजट में ₹95,652.31 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इस योजना के अंतर्गत रोजगार दिवसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 कर दी गई है तथा समय पर मजदूरी भुगतान हेतु विशेष प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण स्तर पर कार्य योजनाएँ चार प्रमुख श्रेणियों में तैयार की जाएँगी। इसमें जल सुरक्षा एवं संरक्षण से संबंधित कार्य, ग्रामीण अवसंरचना से जुड़े कार्य, आजीविका संवर्धन के कार्य और जलवायु परिवर्तन एवं प्रतिकूल मौसम से निपटने से संबंधित कार्य शामिल है। ये सभी श्रेणियाँ मिलकर विकास, सशक्तिकरण, अभिसरण (कन्वर्जेन्स) एवं स्थायी आजीविका का सुदृढ़ आधार तैयार करेंगी।

योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा बुवाई एवं कटाई से संबंधित गतिविधियों हेतु कुल 60 दिनों की अवधि निर्धारित किए जाने का प्रावधान किया गया है, जिसके दौरान अधिनियम के अंतर्गत कार्यों का क्रियान्वयन नहीं किया जाएगा, जिससे कृषि कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सकें। इसके अतिरिक्त प्रशासनिक मद को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत कर दिया गया है।

कार्यशाला के समापन पर उपस्थित ग्रामीणों द्वारा वीबी जी राम जी योजना में भारत सरकार द्वारा किए गए विशेष प्रावधानों की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया गया। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) मीता सिह, प्रमुख अर्चना रावत, कनिष्ठ प्रमुख धीरज गुलेरिया, भाजपा महामंत्री अमित डबराल, प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मी अग्रवाल और विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यगण व अन्य जनप्रतिनिधि विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया है।

 

1 of 8
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेला की शुभकामनाएं
  • श्री दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर धन्य धन्य हुई गुरु की प्यारी संगतें, श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज रविवार सुबह करेंगे विशेष पूजा अर्चना
  • देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति
  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.