शनिवार, जून 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी गढ़वाल : गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 25, 2021 5:33 अपराह्न
 
पौड़ी : आयुक्त गढ़वाल मण्डल/निर्वाचन नामावली प्रेक्षक रविनाथ रमन की अध्यक्षता में आज एन.आई.सी. पौड़ी में जनपद की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021-22 के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त निर्वाचन नामावली प्रेक्षक रविनाथ रमन ने पुनरीक्षण प्रक्रिया की समस्त जानकारी लेते हुए राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी पुनरीक्षण प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने की अपेक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची मंे नये मतदाताओं का नाम सम्मिलित करने हेतु घर-घर जाकर फिजिकल वेरिफिकेशन कर फार्म-6 भरवायें। कहा कि किसी भी मतदाता का निर्वाचक नामावली से नाम हटाने से पहले जांच आवश्यक कर लें। उन्होंने फार्म-6 भरवाने में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण प्रक्रिया में शिकायत में सभी का पक्ष सुनने के बाद नोटिस जारी कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि फार्म-6 के संबंध में नये मतदाता द्वारा उपलब्ध कराने जाने वाले डॉक्यूमेंट की सूची भी नोटिस बोर्ड पर चस्पा करें, ताकि सभी को सहूलियत हो। उन्होंने बीएलओ और फील्ड कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गांव, तोक, मोहल्ला के घर-घर जाकर सक्रिय होकर कार्य करना सुनिश्चित करें। साथ ही संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में तिथि निर्धारित कर कैम्प लगाकर बीएलओ एवं फील्ड कर्मचारी फिजिकल वेरिफिकेशन करके फार्म जमा कराये। कहा कि दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा हेतु पोलिंग स्टेशन पर रेम्प आदि व्यवस्था पहले ही दिखवा लें। साथ ही उन्होंने आरओ/एआरओ की ट्रेनिंग, मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण, वैलेट इंचार्ज, जोनल मजिस्ट्रेट, ऑनलाइन भरे जाने वाले फार्म 6, निर्वाचन प्रक्रिया में लगाये जाने वाले कार्मिकों का डाटाबेस आदि की जानकारी लेते हुए सभी तैयारी पहले ही पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारी से इवीएम/वीवीपेट की प्रथम स्तरीय जांच, जांच में रिजेक्ट मशीन हटाने एवं इस संबंध में आयोग को सूचित करने संबंधी जानकारी भी प्राप्त की।
निर्वाचन नामावली प्रेक्षक श्री रमन ने स्वीप अभियान के अन्तर्गत अब तक किये गये कार्यक्रम, कॉलेज, यूनिवर्सिटी आदि में बनाये कैम्पस अम्बेसडर की जानकारी लेते हुए कहा कि अभियान के तहत बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित भी करें। साथ ही उन्होंने चुनाव से संबंधित 1950 टोल फ्री नंबर एवं वोटर हेल्पलाइन एप का भी प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपने-अपने क्षेत्र में इसका प्रचार-प्रसार करने की अपेक्षा की। उनके द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगे गये तथा उपस्थित बीएलओ से पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी ली गई।
बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी ईला गिरि, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी के ओम प्रकाश जुगरान, कांग्रेस के धीरज सिंह, आम आदमी पार्टी के त्रिलोक सिंह व सोकार सिंह, उपजिलाधिकारी मुक्ता मिश्र एवं संदीप सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पौड़ी विजय तिवारी सहित बीएलओ सुभाष चन्द्र आर्य, संतोष कुमार, संजय सिंह, महेन्द्र सिंह नेगी, उपेन्द्र रावत, भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदीप कुमार, प्रदीप चन्द्र बड़थ्वाल, अनुज उपस्थित थे।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.