बुधवार, जुलाई 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पंचायतीराज निदेशालय में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, निदेशक निधि यादव ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

शेयर करें !
posted on : जनवरी 26, 2026 11:28 अपराह्न

देहरादून : निदेशालय पंचायतीराज विभाग में गणतंत्र दिवस के अवसर पर गरिमामय वातावरण में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निदेशक पंचायतीराज विभाग, आईएएस निधि यादव ने तिरंगा फहराया। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर निदेशक निधि यादव ने अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि संविधान केवल अधिकारों की बात नहीं करता, बल्कि प्रत्येक नागरिक और लोकसेवक को उसके कर्तव्यों का भी स्पष्ट बोध कराता है। सार्वजनिक सेवा में कार्यरत प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी का दायित्व है कि वह संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।

निदेशक निधि यादव ने पंचायतीराज व्यवस्था को लोकतंत्र की नींव बताते हुए कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक जनभागीदारी के माध्यम से विकास कार्यों को गति देना पंचायतीराज विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, शिक्षा और सामाजिक समरसता जैसे क्षेत्रों में पंचायतीराज संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन क्षेत्रों में बेहतर परिणाम तभी संभव हैं, जब सभी अधिकारी और कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जनविश्वास को सुदृढ़ करें।

निदेशक निधि यादव ने अधिकारियों और कर्मचारियों से जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही लोकतंत्र को मजबूत करता है। समारोह में निदेशालय के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

 

1 of 13
- +

1.

2.

3.

4.

5.

6.

7.

8.

9.

10.

11.

12.

13.

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड को कई सड़क परियोजनाओं की सौगात, सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड मौसम अलर्ट: आज और कल भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट,  24×7 अलर्ट रहने के निर्देश 
  • अंकिता ध्यानी ने रचा इतिहास, स्वर्ण जीतकर एशियन गेम्स 2026 का टिकट किया पक्का
  • उत्तराखण्ड फिल्म नीति 2024 का लाभ शुरू, FTII से पढ़े तीन युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
  • उत्तराखण्ड के सड़क नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार, केंद्र ने कई अहम प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • हरिद्वार के कलियर में कॉस्मेटिक की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, STF की बड़ी कार्रवाई, जनरल स्टोर संचालक गिरफ्तार
  • यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थलों पर हों स्थायी सुरक्षा कार्य : आयुक्त
  • आपदा मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां तेज, डीएम ने परखी विभागों की तैयारी
  • केतन हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.