गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
2nd जुलाई 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ITBP सीमाद्वार, देहरादून में आयोजित रोज़गार मेले में 253 चयनित युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा बतौर मुख्य अतिथि रहे मौजूद

शेयर करें !
posted on : जनवरी 24, 2026 6:04 अपराह्न
  • भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल सीमाद्वार, देहरादून में आयोजित हुआ रोजगार मेला
  • विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से देशभर में 45 केन्द्रों पर लगे रोजगार मेले, 61 हज़ार नियुक्ति पत्र किए वितरित

देहरादून : शनिवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सीमाद्वार देहरादून में “रोजगार मेला 2026” का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अजय टम्टा शामिल हुए। समारोह के दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज समस्त भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के 45 केन्द्रों पर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य के साथ रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें 61 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। युवाओं को रोज़गार देने के लक्ष्य की प्राप्ती हेतु इस तरह के रोज़गार मेलों के आयोजनों की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि चयनित युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा और उसके बाद उनकी तैनाती होगी।

रोजगार मेले के माध्यम से भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सीमाद्वार कैम्प में विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं अन्य संगठनों जैसे कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, असम राइफल्स, डी.एफ.एस., एफ.एस.आई. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था (ऋषिकेश) एवं इसरो में चयनित 253 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इससे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से युवाओं को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं एवं बधाई भी दी गईं।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि अजय टम्टा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नवनियुक्त युवाओं की तरफ से आभार प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से विभिन्न विभागों में तत्परता से कार्य हो रहा है, जिसके फलस्वरूप रोजगार मेले जैसी मुहिम से सरकारी नौकरियों में युवाओं को अवसर प्राप्त हो रहे है।

इस अवसर पर सविता कपूर, विधायक गढ़ी कैंट देहरादून, मनु महाराज, भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक उत्तरी सीमांत मुख्यालय (देहरादून), आनंद सिंह यर्सों (कार्मिक एवं प्रशासन), बरिंदरजीत सिंह, भारतीय पुलिस सेवा, उत्तरी सीमांत मुख्यालय, परमिंदर सिंह, उप महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय (देहरादून), रिंकू थापा, सेनानी 23वीं वाहिनी एवं नव नियुक्त युवा उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • स्वास्थ्य संवाद एवं रक्तदान शिविर में पीआरएसआई देहरादून चैप्टर का सम्मान
  • कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम डॉ. आशीष चौहान, औचक निरीक्षण के दौरान आईसीयू में बंद मिला AC, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई – डीएम डॉ. आशीष चौहान
  • भारतीय सेना के 31वें प्रमुख बने जनरल धीरज सेठ, पिता को सैल्यूट कर निभाई परंपरा
  • होम-स्टे योजना में अनियमितता, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय निलंबित
  • शिक्षा विभाग से मुकुल सती हुए सेवानिवृत्त, कई अधिकारियों की जिम्मेदारी में भी बड़ा फेरबदल
  • गुमशुदगी से हत्या तक : 45 दिन बाद ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
  • कोटद्वार : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तारी
  • WhatsApp के नए User ID फीचर पर सरकार की नजर, डिजिटल फ्रॉड की आशंका के चलते Meta को भेजा जा सकता है नोटिस
  • पौराणिक मंदिरों के तीन सौ मीटर दायरे में निर्माण रोक पर ग्रामीणों का विरोध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.