शनिवार, जून 13, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
13th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र किया जाए पूरा – कैबिनेट मंत्री डॉ. धनसिंह रावत

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 24, 2021 8:11 अपराह्न
कैबिनेट मंत्री ने की श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के निर्माण कार्यों की समीक्षा
लोनिवि, पेयजल, जल संस्थान, पर्यटन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये निर्देश
देहरादून : श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में अधूरे पड़े विभिन्न निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने, मोटर मार्गों का नवीनीकरण एवं खराब सड़कों को गड्डा मुक्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।  विडोलगाड़, पाबौं एवं कण्डारस्यूं पम्पिंग योजना की टेण्डर प्रक्रिया में तेजी लाने एवं भीड़ा-हंस्यूड़ी पेयजल योजना की जल्द ईएफसी करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये। कोरोना काल के दौरान जिन गांवों में प्रवासियों की घर वापसी हुई ऐसे गांवों के विद्यालयों को पुनः संचालित करने एवं क्षतिग्रस्त विद्यालयों के भवनों के जीर्णोद्धार करने को भी अधिकारियों को कहा। 
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज सचिवालय स्थित डीएमएमसी सभागार में श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान, पर्यटन एवं विद्यालयी शिक्षा के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में डॉ. रावत ने अपनी विधानसभा क्षेत्र में अधूरे पड़े विभिन्न निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत समैया, जगतपुरी, उफरैंखाल, सराईंखेत, बूंगीधार-उफरैंखाल मोटर मार्ग का शीघ्र नवीनीकरण प्राथमिकता के आधार पर किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को स्यूंसाल एवं गंगाऊ मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने एवं क्षेत्र की तमाम क्षतिग्रस्त सड़कों को गड्डा मुक्त बनाने को भी कहा। कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत ने क्षेत्र की पेयजल सुविधा की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को विडोलगाड़, पाबौं एवं कण्डारस्यूं पम्पिंग योजना की टेण्डर प्रक्रिया में तेजी लाने एवं भीड़ा-हंस्यूड़ी पेयजल योजना की जल्द ईएफसी करने को कहा, उन्होंने एनआईटी सुमाड़ी पेयजल योजना को शासन स्तर पर शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश भी दिये। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने श्रीनगर-धारीदेवी-देवालगढ़-खिर्सू-क्यूंकालेश्वर-पौड़ी पर्यटन सर्किट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है जिसकी जल्द डीपीआर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दे दिये हैं।
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल के दौरान सैकड़ों प्रवासी अपने गांव लौटें हैं, ऐसे गांवों में बंद पड़ चुके विद्यालयों को खुलवाने के निर्देश अधिकारियों को दे दिये हैं। उन्होंने कहा कि थलीसैंण एवं पाबौं विकासखण्ड में खण्डतल्ला, सपलोड़ी एवं धारकोट में विद्यालयों को पुनः खोला जायेगा। इसके साथ ही थलीसैंण विकासखंड के अंतर्गत डुंगरी तल्ली, मुसेटी एवं देवलों में क्षतिग्रस्त विद्यालय भवनों का जीर्णोद्धार किया जायेगा, जिसके निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रसत भवनों के जीर्णोद्धार के लिए धन की कमी अड़े नहीं आयेगी। बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग आर. के. सुधांशु, महाप्रबंधक पेयजल निगम रकमपाल सिंह, निदेशक बेसिक शिक्षा आर.के. उनियाल, अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद, सचिव अप्रेजल एवं अधिशासी अभियंता जल संस्थान मनीष सेमवाल, अनुभाग अधिकारी पर्यटन वंदना असवाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • राज्य सरकार रियल एस्टेट क्षेत्र में पूर्ण पारदर्शिता, जवाबदेही और उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • लोहाघाट विधानसभा की पाटी नगर पंचायत में निर्दलीय नारायण लाल का परचम, जीत के बाद नारायण लाल ने लगाए धामी ज़िंदाबाद के नारे, बोले – “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”
  • दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज की संगतों पर पत्थरबाजी, संगतों ने भू-माफिया को पकड़कर किया पुलिस प्रशासन के हवाले
  • परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन, संगतों ने रक्तदान कर निभाई सेवा की परंपरा, 101 यूनिट रक्त संग्रहित
  • बद्रीनाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस के ब्रेक फेल, आईटीबीपी की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन की सख्ती, कई स्थानों से सरकारी भूमि कराई मुक्त; डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने कहा – राजकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए निरंतर जारी रहेगा अभियान 
  • घस्तोली से खराब वाहन ला रहा ट्रक बद्रीनाथ के पास पलटा, एक युवक की मौत
  • उत्तराखंड में 11 और 12 जून को मौसम का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी
  • भाजपा घर-घर रिपोर्ट कार्ड नहीं, 12 साल के अधूरे वादों का हिसाब लेकर जाए : गणेश गोदियाल
  • अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.