कोटद्वार । जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाते हुए शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।
गढ़वाल टाकीज स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में सेना के जवानों ने अपने वीरता एवं अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन देश पाकिस्तानी सेना के दांत खट्टे कर दिये थे ।
उन्होंने कहा कि भारतीय जाबांज सैनिकों के पाकिस्तानी मंसूबों पर पानी फेरते हुए उन्हें सीमा पार खदेड़ दिया था लेकिन इस युद्ध में कई वीर सैनानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हुए देश की खातिर बलिदान दिया है। सेना का बलिदान कभी भी व्यर्थ नहीं जाने दिया जायेगा।कांग्रेस पार्टी देश की सेना के साथ हर समय खड़ी रहेगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, राकेश शर्मा, हेमचंद्र पंवार, बलवीर सिंह रावत, कृष्णा बहुगुणा, पुष्कर सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, विनीता भारती, विनोद अग्रवाल, विजय नारायण सिंह, विजय रावत, हिमांशू बहुखंडी, बृजपाल, कृपाल सिंह, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, पार्षद गीता नेगी, कृपाल सिंह, संजय पटवाल मौजूद रहे।




Discussion about this post