गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

KSP मारवाड़ी ने जीता 5वीं पैंखण्डा चैंपियन ट्रॉफी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 18, 2026 7:16 अपराह्न

ज्योतिर्मठ।  खेल प्रेमियों के भारी उत्साह के बीच ‘5वीं पैंखण्डा चैंपियन क्रिकेट टूर्नामेंट’ का फाइनल मुकाबला KSP मारवाड़ी और कल्प घाटी के बीच खेला गया। NTPC द्वारा प्रायोजित इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में कल्प घाटी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 172 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। कल्प घाटी की ओर से किशन सिंह पंवार ने आतिशी पारी खेलते हुए महज 57 गेंदों में 106 रन जड़े। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी KSP मारवाड़ी की टीम ने तूफानी प्रदर्शन करते हुए मात्र 15.1 ओवर में जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम को 55 हजार और उपविजेता कल्प घाटी को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भेंट की गई।

मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले राहुल (KSP मारवाड़ी) को 3 महत्वपूर्ण विकेट लेने पर ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सावन नोटियाल को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ (252 रन, 6 विकेट), किशन सिंह पंवार को ‘बेस्ट बल्लेबाज’ (205 रन), कुंवर सिंह को ‘बेस्ट गेंदबाज’ (12 विकेट) और सचिन रावत को ‘बेस्ट फील्डर’ के पुरस्कार से नवाजा गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी शाह, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष नैन सिंह भण्डारी, NTPC के कार्यकारी निदेशक अजय कुमार शुक्ला और अपर महाप्रबंधक (HR) सुश्री सुजाता दास गुप्ता मौजूद रहे। साथ ही सभासद प्रवेश डिमरी, महेंद्र नम्बूरी ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष कमल नेगी, सचिव अमित सती, सहसचिव सूरज भुजवाण, कोषाध्यक्ष ललित थपलियाल सहित सुमित कवाण, कमलेश रावत, सार्थक सती, दिवाकर रावत, साहिल बिष्ट, जितेंद्र नेगी, वैभव डिमरी, विपुल सती, नरेंद्र नेगी और अभिषेक भट्ट का विशेष योगदान रहा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA बोर्ड की 114वीं बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • कांवड़ मेला-2026 में पहली बार शुरू हुई मेडिकल मोबाइल यूनिट बनी वरदान, 7 हजार श्रद्धालुओं को मिला मौके पर उपचार
  • कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से शिवभक्त गदगद, मुख्यमंत्री धामी सरकार की पहल की खुलकर सराहना
  • धर्मनगरी में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब, कांवड़ मेले के सातवें दिन 37.30 लाख शिवभक्तों ने भरा गंगाजल, अब तक 1.80 करोड़ श्रद्धालु हुए रवाना
  • प्रदेश में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने आपदा एजेंसियों को 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश
  • एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
  • सहसपुर हत्याकांड : खेत में पानी के विवाद में हत्या के फरार आरोपी यूनुस को हरिद्वार से दबोचा
  • भारी बारिश का अलर्ट! 6 अगस्त को देहरादून में स्कूल बंद
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
  • धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर आचार्य सुभाष जोशी ने बताया – गृहस्थ आश्रम सभी आश्रमों में श्रेष्ठ एवं साधना का सर्वोत्तम मार्ग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.