गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

औली की बदहाली पर स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2026 7:28 अपराह्न

ज्योर्तिमठ। विश्व प्रसिद्ध स्कीइंग एवं शीतकालीन पर्यटन केंद्र औली की बदहाल व्यवस्थाओं और पर्यटन विभाग की कथित उदासीनता के खिलाफ गुरुवार को स्थानीय युवाओं, व्यापारियों और स्कीइंग खिलाड़ियों का आक्रोश फूट पड़ा। ‘औली बचाओ अभियान’ के बैनर तले एकजुट हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए पर्यटन हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।

प्रदर्शन में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) और कांग्रेस के नेताओं ने भी सहभागिता करते हुए आंदोलन को अपना समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि औली प्रदेश की पर्यटन रीढ़ है, लेकिन वर्षों से उपेक्षा का शिकार होने के कारण इसकी पहचान और अर्थव्यवस्था दोनों खतरे में पड़ गई हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्ष 2010–11 में करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित की गई स्नो मेकिंग मशीनें आज रखरखाव के अभाव में ‘सफेद हाथी’ बनकर रह गई हैं। मशीनों के अनुपयोगी होने के कारण बर्फबारी की कमी के समय स्कीइंग गतिविधियां ठप हो जाती हैं, जिससे पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका सीधा असर होटल, टैक्सी, गाइड और अन्य स्थानीय रोजगारों पर पड़ रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही औली की पर्यटन व्यवस्थाओं को दुरुस्त नहीं किया गया और स्नो मेकिंग मशीनों को पूर्ण रूप से क्रियाशील नहीं किया गया, तो यह आंदोलन व्यापक जन-आंदोलन का रूप ले सकता है। उन्होंने सरकार से औली को बचाने के लिए ठोस नीति और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.