गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
6th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एनडीबीआर की टीम ने अथक प्रयास से वनाग्नि पर पाया काबू

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2026 7:22 अपराह्न

ज्योतिर्मठ । नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान के अंतर्गत लक्ष्मण गंगा और अलकनंदा नदी के मध्य स्थित दुर्गम और खड़ी पहाड़ियों पर पिछले छह दिनों से धधक रही भीषण वनाग्नि पर आखिरकार वन विभाग की टीम ने अदम्य साहस और अथक प्रयासों से नियंत्रण पा लिया है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों के बावजूद वनकर्मियों ने ‘ग्राउंड जीरो’ पर मोर्चा संभालते हुए आग को फैलने से रोक दिया।

फूलों की घाटी के वन क्षेत्राधिकारी चेतन कांडपाल के नेतृत्व में वन विभाग की टीमें युद्धस्तर पर आग बुझाने में जुटी रहीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर को भी अलर्ट पर रखा गया था, किंतु नदियों में जलस्तर अत्यंत कम होने के कारण हेली-बकेटिंग संभव नहीं हो सकी। इसके चलते वन विभाग की टीमों ने पारंपरिक संसाधनों और मानवीय शक्ति के बल पर ही आग से मुकाबला किया।

वन क्षेत्राधिकारी चेतन कांडपाल ने बताया कि तकनीकी निरीक्षण के अनुसार प्रभावित क्षेत्र का ‘नॉर्दर्न आस्पेक्ट’ में होना तथा घने जंगलों में नमी मौजूद रहने से आग को विकराल रूप लेने से रोका जा सका। इससे वन्यजीवों, जैव विविधता और हरे वृक्षों को बड़े पैमाने पर नुकसान होने से बचा लिया गया। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि सूखे के इस संवेदनशील मौसम में वनाग्नि की रोकथाम हेतु वन विभाग का सहयोग करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें।

भ्यूंडार द्वितीय बीट में लगी इस आग को बुझाने के लिए वन दरोगा जय प्रकाश के नेतृत्व में 13 सदस्यीय दल ने जान की परवाह किए बिना खतरनाक ढलानों पर उतरकर आग पर काबू पाया। टीम ने ‘फायर बीटर्स’ और मिट्टी का उपयोग कर लपटों को शांत किया।

इस साहसी दल में वन आरक्षी मान सिंह राणा, अजय रावत, सुशील चौहान, नरेंद्र गुसाईं, मनोज भट्ट, प्रीतम रावत, अरविंद कुंवर, नागेंद्र सिंह, भरत सिंह सहित तीन अन्य वन श्रमिक शामिल रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • MDDA बोर्ड की 114वीं बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • कांवड़ मेला-2026 में पहली बार शुरू हुई मेडिकल मोबाइल यूनिट बनी वरदान, 7 हजार श्रद्धालुओं को मिला मौके पर उपचार
  • कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं से शिवभक्त गदगद, मुख्यमंत्री धामी सरकार की पहल की खुलकर सराहना
  • धर्मनगरी में उमड़ रहा है आस्था का सैलाब, कांवड़ मेले के सातवें दिन 37.30 लाख शिवभक्तों ने भरा गंगाजल, अब तक 1.80 करोड़ श्रद्धालु हुए रवाना
  • प्रदेश में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने आपदा एजेंसियों को 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश
  • एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार
  • सहसपुर हत्याकांड : खेत में पानी के विवाद में हत्या के फरार आरोपी यूनुस को हरिद्वार से दबोचा
  • भारी बारिश का अलर्ट! 6 अगस्त को देहरादून में स्कूल बंद
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा
  • धर्मपुर के प्राचीन शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा के चतुर्थ दिवस पर आचार्य सुभाष जोशी ने बताया – गृहस्थ आश्रम सभी आश्रमों में श्रेष्ठ एवं साधना का सर्वोत्तम मार्ग
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.