गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अक्टूबर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पोखरी पुलिस ने किया अपराधी गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी जेल भेजे

शेयर करें !
posted on : जनवरी 16, 2026 7:12 अपराह्न

चमोली। जनपद के पोखरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी, एनडीपीएस, आयुध, गौवध/गौवंश और गैंगस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराधों में लिप्त एक शातिर अपराधी गिरोह को ध्वस्त कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के चारों सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

घटना 08 दिसंबर 2025 की रात की है, जब हापला–गोपेश्वर रोड पर टीएचडीसी की निर्माणाधीन हाईटेंशन विद्युत लाइन से चोरी की सूचना पोखरी पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची, जहां आरोपी अपनी पिकअप वाहन संख्या UK12CB0742 छोड़कर फरार हो गए। यही वाहन पुलिस जांच की अहम कड़ी बना।

वाहन नंबर ट्रेस होने पर चार अभियुक्तों — नदीम, सलीम, शहजाद और दानिश (निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश) — की पहचान हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने 08/09 दिसंबर 2025 की रात एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया था।

इन मामलों में थाना पोखरी में मु0अ0सं0 11/2025 व 12/2025, धारा 303(2)/317(2)/3(5)/324(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमे दर्ज किए गए। विवेचना के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए कि यह चारों आरोपी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक कुख्यात गैंग के सदस्य हैं, जिनके खिलाफ विभिन्न थानों में कुल 23 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अभियुक्त शहजाद के विरुद्ध चोरी, एनडीपीएस एक्ट, आयुध अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, हत्या का प्रयास, गौवध/गौवंश अधिनियम एवं गैंगस्टर एक्ट सहित 15 मुकदमे दर्ज हैं।

अभियुक्त नदीम के खिलाफ चोरी, मारपीट, पशु क्रूरता, गौहत्या निवारण एवं आयुध अधिनियम के अंतर्गत 04 मुकदमे दर्ज हैं।

अभियुक्त सलीम एवं दानिश के विरुद्ध चोरी के 02-02 मुकदमे पंजीकृत पाए गए।

गिरोह बनाकर अपराध करने की पुष्टि होने पर थाना पोखरी में आरोपियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मु0अ0सं0 01/2026 भी दर्ज किया गया।

पुलिस ने पहले शहजाद, सलीम और दानिश को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके बाद दिनांक 14 जनवरी 2026 को चौथे आरोपी नदीम पुत्र नफीस, निवासी अकबराबाद, बिजनौर को भी गिरफ्तार किया गया, जिसकी निशानदेही पर चोरी किए गए विद्युत तार बरामद किए गए।

गौरतलब है कि अभियुक्त दानिश उर्फ मुन्ना पूर्व में भी चमोली में चोरी के मामले में जेल जा चुका था और जमानत पर छूटने के बाद फरार हो गया था, जिस पर न्यायालय से गैर-जमानती वारंट भी जारी था।

पुलिस टीम

थानाध्यक्ष पोखरी – देवेंद्र कुमार पंत, उपनिरीक्षक – रूकम सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल – नरेश, कांस्टेबल – ललित मोहन, कांस्टेबल चालक – भरत टोलिया, कांस्टेबल – गौरव

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • विश्व हृदय दिवस पर ऑनलाइन प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग को वामपंथी दलों ने दिया धरना
  • कर्णप्रयाग में उद्यमिता बूट कैंप, महिलाओं और युवाओं ने साझा किए बिजनेस आइडिया
  • मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग, वामपंथी दलों ने धरना देकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • शंख पर सतपाल महाराज के बयान से गरमाई बदरीनाथ की सियासत
  • मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने कसी कमर, संगठन मजबूत करने पर मंथन
  • तीन कॉलेज, तीन संगठन… बदरीनाथ की युवा राजनीति में नया संकेत
  • कोटद्वार : भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल का पार्टी से हुआ निष्कासन
  • एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट और स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.