रविवार, अप्रैल 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डीएम गौरव कुमार ने चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए निर्देश

शेयर करें !
posted on : जनवरी 14, 2026 12:43 पूर्वाह्न

चमोली। चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित, पर्यावरण अनुकूल एवं यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, सड़क, स्वास्थ्य, परिवहन, विद्युत, खाद्य आपूर्ति, आपदा प्रबंधन एवं पर्यटन से जुड़ी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को कंट्रोल रूम की स्थापना, प्रतिदिन यात्रा बुलेटिन जारी करने, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग से समन्वय कर हेल्पलाइन नंबर जारी करने तथा एम्बुलेंस एवं हेली सेवा की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला पर्यटन अधिकारी को यात्रियों के पंजीकरण, चारधाम यात्रा 2026 बुकलेट का प्रकाशन, यात्रा मार्गों पर होर्डिंग लगाने एवं होटलों में कमरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी अधिशासी अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। वहीं ईओ बद्रीनाथ को मंदिर परिसर के बाहर चप्पल-जूते की सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा बद्रीनाथ से माणा तक स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

एनएचआईडीसीएल एवं बीआरओ को सड़क चौड़ीकरण, मार्ग से मलबा हटाने तथा संबंधित विभागों को वैकल्पिक मार्गों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी को यात्रा से पूर्व डॉक्टरों की तैनाती, 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था एवं ज्योतिर्मठ अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने एआरटीओ को बस एवं टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा प्रवर्तन दल की तैनाती के निर्देश दिए। इसके अलावा एएमए जिला पंचायत को घोड़े-खच्चरों के पंजीकरण की प्रक्रिया समय से पूर्ण करने, विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति की जांच एवं व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा जिला पूर्ति अधिकारी को राशन एवं ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, एसडीएम आर.के. पाण्डेय, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, एएमए जिला पंचायत तेज सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी अरविन्द गौड, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्द किशोर जोशी, बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, ओंकारेश्वर मंदिर से निकली पंचमुखी डोली
  • कोटद्वार : पुलिस ने 2 वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर : भारतीय जहाज पर फायरिंग, वैश्विक तेल सप्लाई पर खतरा
  • चारधाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले
  • चमोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी आर्मी जवान बनकर युवती को ब्लैकमेल करने वाला शातिर गिरफ्तार
  • पौड़ी गढ़वाल : हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की सख्ती, थानों में बुलाकर किया सत्यापन
  • कोटद्वार में विकास को मिली नई रफ्तार, सड़क और पुल परियोजनाओं से बदली तस्वीर
  • चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन एक्शन मोड में, डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने निरीक्षण कर परखी हर व्यवस्था
  • चारधाम यात्रा को लेकर श्रीनगर में महत्वपूर्ण बैठक, व्यवस्थाओं को लेकर बनी रणनीति
  • सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य – डीएम स्वाति एस. भदौरिया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.