शुक्रवार, नवम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

वनाग्नि पर काबू करने को विषम परिस्थितियों में वन विभाग के प्रयास जारी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 14, 2026 12:39 पूर्वाह्न

ज्योतिर्मठ। अलकनंदा एवं लक्ष्मण गंगा की ऊँची पहाड़ियों पर बीते पाँच दिनों से धधक रही भीषण वनाग्नि अब धीरे-धीरे नियंत्रण में आती प्रतीत हो रही है। हालांकि 9 जनवरी से जारी इस आग के चलते मंगलवार सायं तक पर्वत चोटियों से धुएँ के घने गुबार उठते देखे गए, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा।

वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम पिछले चार दिनों से लगातार आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। किंतु अत्यधिक ऊँचाई, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियाँ और खड़ी चट्टानें प्रभावित क्षेत्र तक सीधे पहुँचने में बड़ी बाधा बनी हुई हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा प्रशासन से हेलीकॉप्टर सहायता की भी मांग की गई है।

इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में वन विभाग की टीम ने मानवीय प्रयासों के साथ-साथ आस्था का सहारा भी लिया। मंगलवार को पुलना गाँव में ग्रामीणों के साथ मिलकर इष्टदेव ‘बगड़वाल देवता’ की विशेष पूजा-अर्चना कर वर्षा और अग्नि शमन की कामना की गई।

इसके पश्चात वन कर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए नेपाली श्रमिकों के सहयोग से लक्ष्मण गंगा नदी पर एक अस्थायी पुल का निर्माण कर नदी पार की। इस अभियान में ग्राम प्रधान आनंद चौहान, महिला मंगल दल तथा स्थानीय ग्रामीणों ने भी कंधे से कंधा मिलाकर सक्रिय सहयोग दिया।

हालांकि खड़ी चट्टानों और मार्ग अवरुद्ध होने के कारण टीम मंगलवार को मुख्य प्रभावित स्थल तक नहीं पहुँच सकी। इसके चलते अब बुधवार प्रातः अलकनंदा नदी के रास्ते वैकल्पिक मार्ग से प्रभावित क्षेत्र में प्रवेश कर आग पर नियंत्रण के प्रयास तेज करने का निर्णय लिया गया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
  • फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत – बंशीधर तिवारी
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने स्व-गणना कर उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ
  • जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट
  • पौड़ी गढ़वाल : 81 किलो गांजा तस्करी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • जनता दर्शन में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, दो साल पुराने पशुक्षति मुआवजे पर वन विभाग को फटकार
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, 17 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार के सामने पहुंचीं 15 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की डिजिटल स्व-गणना, प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.