शुक्रवार, नवम्बर 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

हेलंग–मारवाड़ी बाईपास निर्माण में नियमों की अनदेखी

शेयर करें !
posted on : जनवरी 12, 2026 10:40 अपराह्न

ज्योतिर्मठ। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेलंग से मारवाड़ी के बीच निर्माणाधीन बाईपास सड़क में सुरक्षा मानकों और पर्यावरणीय नियमों की खुलेआम अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने निर्माण कार्य की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सड़क कटिंग से निकला मलबा निर्धारित डंपिंग जोन में डालने के बजाय सीधे अलकनंदा नदी में फेंका जा रहा है। साथ ही क्षेत्र में भारी ब्लास्टिंग किए जाने के भी आरोप लग रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल पर्यावरण के लिए घातक हैं, बल्कि इससे गंगा की सहायक नदी अलकनंदा के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा है। ग्रामीणों के तीव्र विरोध और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है।
मामले पर उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने स्पष्ट किया कि सेलंग गांव के समीप केवल ढाई किलोमीटर क्षेत्र में सीमित ब्लास्टिंग की अनुमति दी गई है। उन्होंने कहा कि नदी में मलबा डालना पूरी तरह प्रतिबंधित है और यदि ऐसा किया गया है तो यह गंभीर उल्लंघन की श्रेणी में आता है।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित निर्माण एजेंसी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता, निगरानी व्यवस्था और पर्यावरणीय संतुलन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्यों पर सख्त निगरानी रखी जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाली एजेंसियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई न जा सके।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
  • फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत – बंशीधर तिवारी
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने स्व-गणना कर उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ
  • जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट
  • पौड़ी गढ़वाल : 81 किलो गांजा तस्करी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • जनता दर्शन में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, दो साल पुराने पशुक्षति मुआवजे पर वन विभाग को फटकार
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, 17 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार के सामने पहुंचीं 15 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की डिजिटल स्व-गणना, प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.