मंगलवार, मार्च 17, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
17th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गांवों में अवैध शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

शेयर करें !
posted on : जनवरी 12, 2026 10:40 अपराह्न

गोपेश्वर। गांव-गांव तक शराब कारोबारियों द्वारा अवैध रूप से शराब पहुंचाए जाने के विरोध में महिलाओं ने सोमवार को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर घेराव किया। महिलाओं ने आबकारी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

रोपा ग्राम सभा की प्रधान करिश्मा देवी ने बताया कि पूर्व में ग्राम सभा की खुली बैठक में सार्वजनिक कार्यक्रमों और शादी-विवाह में शराब परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा चुका है। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्ति से 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाना तय किया गया है। वहीं, यदि कोई बाहरी व्यक्ति गांव में शराब पहुंचाता है तो उस पर 5 हजार रुपये का जुर्माना और कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।

इसके बावजूद गांव में शराब कारोबार से जुड़े लोग अवैध रूप से शराब पहुंचा रहे हैं। महिलाओं का आरोप है कि आबकारी विभाग का इस पर कोई प्रभावी नियंत्रण नजर नहीं आ रहा है। आए दिन गाड़ियों और स्कूटी के माध्यम से शराब की पेटियां गांवों तक पहुंचाई जा रही हैं।

महिलाओं ने कहा कि शराब के बढ़ते चलन से नौजवान पीढ़ी बर्बादी की ओर बढ़ रही है, जबकि इसका सबसे अधिक दुष्प्रभाव महिलाओं और परिवारों को झेलना पड़ रहा है। इसी गंभीर समस्या को लेकर महिलाएं जिला आबकारी अधिकारी से मिलने पहुंचीं।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अवैध शराब बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगी।

इस दौरान कला देवी, सरोज देवी, मनोरमा देवी, संजू देवी, दीपा देवी, यशोदा देवी, शशि देवी, सोबती देवी, राधा देवी, विनीता देवी, प्रियंका देवी, पार्वती देवी, कुसुम देवी, संतोषी देवी, रजनी देवी, अंजू देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, गुड्डी देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आंगनबाड़ी केंद्र नकोट में दो नवजात बालिकाओं का मनाया गया जन्मोत्सव, महालक्ष्मी किट भी वितरित
  • गैस सिलेंडर को ओटीपी की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में एसएलएससी बैठक, वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में प्रदेश में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में फ्लैगशिप योजनाओं पर कार्यशाला, युवाओं को किया जागरूक
  • सीएम पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने की शिष्टाचार भेंट
  • मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक आयोजित, विभिन्न योजनाओं की वित्तीय प्रगति की समीक्षा, खर्च में तेजी लाने के निर्देश
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारियां तेज, प्रदेश में 87% मैपिंग पूरी, सीईओ राजस्थान ने बताए SIR के सफल संपादन के टिप्स, शत प्रतिशत मैपिंग से आसान होगी एसआईआर की राह
  • जनगणना-2027 के प्रथम एवं द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की शिष्टाचार भेंट
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.