बुधवार, नवम्बर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पोखरी लोनिवि में सहायक अभियंताओं की कमी से प्रभावित हो रहे काम

शेयर करें !
posted on : जनवरी 8, 2026 10:39 अपराह्न

पोखरी (चमोली)। लोक निर्माण विभाग के पोखरी डिविजन में सहायक अभियंताओं का टोटा बनने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहे है। इसके चलते खाली पदों को भरने की मांग तेज होने लगी है। लोनिवि पोखरी डिविजन में सहायक अभियंताओं की भारी कमी के कारण क्षेत्र में सड़क निर्माण एवं मेंटीनेंस कार्य प्रभावित हो रहे हैं। डिवीजन के अंतर्गत रुद्रप्रयाग-पोखरी-हापला-गोपेश्वर, पोखरी-कर्णप्रयाग, हापला-गुणम-नैल, पोखरी-वल्ली-हरिशंकर, उडामाडा-रौता सहित कई महत्वपूर्ण मोटर मार्गों के निर्माण व अनुरक्षण की जिम्मेदारी इसी डिविजन के पास है। डिविजन में सहायक अभियंता के कुल चार पद स्वीकृत हैं इनमें एक मात्र सहायक अभियंता मोहम्मद शादिक उद्दीन ही तैनात हैं। शेष पदों के रिक्त होने से निर्माण कार्यों की गति धीमी पड़ गई है। पूर्व प्रमुख नरेंद्र रावत व प्रीती भंडारी, थालाबैड़ वार्ड से जिला पंचायत सदस्य बीरेंद्र राणा, विधायक प्रतिनिधि धीरेंद्र राणा, किमोठा के प्रधान हरिकृष्ण किमोठी, कांडई-चंद्रशिला के प्रधान भगत सिंह भंडारी आदि ने शासन से लोक निर्माण विभाग डिविजन में खाली पड़े सहायक अभियंताओं की तैनाती की मांग की है।

अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि एक अन्य सहायक अभियंता ने डिविजन में ज्वाइनिंग तो दी है, लेकिन वह 6 अक्टूबर 2025 से अवकाश पर चल रहे हैं। इस संबंध में उन्हें कई बार रिमाइंडर भेजे जा चुके हैं तथा उच्चाधिकारियों को भी पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। बावजूद इसके संबंधित अधिकारी द्वारा अभी तक कार्यालय में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई है। इससे निर्माण कार्यों में तेजी लाने में दिक्कतें आ रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 8 से 10 जनवरी 2027 तक होगी द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा, देहरादून में समिति ने तय की आयोजन की तिथि
  • बदरीनाथ धाम में ईको पर्यटन शुल्क से नगर पंचायत की झोली में आए 1.57 करोड़ रुपये
  • छह माह के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दर्शन
  • पिथौरागढ़ के छारछुम में भारत-नेपाल मैत्री पुल का शुभारंभ
  • विधानसभा चुनाव-2027 की ड्यूटी से बचना विभागों को पड़ेगा भारी, 250 से अधिक विभागों को नोटिस की तैयारी
  • हरिद्वार में ASI को महिला ने जड़ा थप्पड़, पति ने खुद को मेजर बताकर दी धमकी
  • दिल्ली छोड़ गांव में शुरू किया मुर्गी पालन, ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से सम्पत्ति देवी ने खड़ी की अपनी आजीविका की राह
  • 08 से 10 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा
  • रायचंद हाउस में रखें कदम : पहली बार बॉलीवुड के सबसे मशहूर फैमिली होम में से एक को जीवंत कर रही है एयरबीएनबी
  • सुनील की कप्तानी में दून किंग राइडर दूसरी बार बनी चैंपियन, सधी गेंदबाजी के दम पर फाइनल में दून स्ट्राइकर्स को 36 रन से हराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.