गुरूवार, अप्रैल 23, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
23rd अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पर्वतीय शिक्षा को नई उड़ान : गैरसैंण में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

शेयर करें !
posted on : जनवरी 8, 2026 10:05 अपराह्न

गैरसैंण (चमोली)। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के शैक्षिक विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। गढ़वाल सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के प्रयासों से गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

सांसद अनिल बलूनी ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से शिष्टाचार भेंट कर गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय खोलने को लेकर औपचारिक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने प्रस्ताव पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

पर्वतीय क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम

सांसद अनिल बलूनी ने इस पहल को गैरसैंण और समूचे पर्वतीय अंचल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय की स्थापना से क्षेत्र के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि इससे न केवल स्थानीय छात्रों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलेंगे, बल्कि पहाड़ों से हो रहे पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी।

शैक्षिक ढांचे को मिलेगी मजबूती

केंद्रीय विद्यालय खुलने से गैरसैंण क्षेत्र में शैक्षिक आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सीएचसी यमकेश्वर में दिव्यांगजनों के लिए 25 अप्रैल को चिकित्सा शिविर का होगा आयोजन
  • श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले
  • आरटीआई में लापरवाही पर सूचना आयुक्त दलीप सिंह कुँवर का सख्त रुख, हरिद्वार के एसडीएम पर 10 हजार का जुर्माना, खनन प्रकरण में भी गंभीर आरोपों की जांच के निर्देश
  • 16वीं जनगणना में डिजिटल क्रांति, पुलिस कर्मियों को स्व-गणना का प्रशिक्षण
  • संयुक्त निदेशक सूचना केएस चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट की अपनी पुस्तक “पहलगाम … जब समय थम सा गया”
  • अनोखी शादी : एक परिवार में 06 शादियां, दुल्हन लेकर जाएगी बारात, गहने और शराब को लेकर भी बड़ा फैसला
  • वाहन में काली फिल्म, हूटर और हुड़दंग, श्रीनगर पुलिस ने वाहन सीज कर तुरंत लिया सख्त एक्शन
  • खरगे के बयान पर सियासी घमासान: भाजपा ने चुनाव आयोग से की सख्त कार्रवाई की मांग
  • नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग का इस्तीफा, 26 दिन में छोड़ा पद, ये विवाद बना कारण
  • बदरीनाथ धाम की यात्रा को लेकर डीएम एवं एसपी ने किया पुलिस अधिकारियों और जवानों को ब्रीफ
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.