गुरूवार, नवम्बर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राज्य स्तरीय टीटी खेल महाकुंभ में चमोली का दबदबा

शेयर करें !
posted on : जनवरी 3, 2026 7:01 अपराह्न

ज्योतिर्मठ। खेल वर्ष 2024–25 ज्योर्तिमठ के टेबल टेनिस इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बनकर दर्ज हो गया है। कोच विजय कुमार के कुशल मार्गदर्शन में संचालित सरकारी प्रशिक्षण शिविर के सात होनहार खिलाड़ियों ने देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ/मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार चमोली जनपद को पदक दिलाकर इतिहास रच दिया।

इन युवा पैडलर्स ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए, जिनमें 4 स्वर्ण और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में राज्य स्तरीय पदक जीतकर खिलाड़ियों ने न केवल ज्योर्तिमठ बल्कि पूरे चमोली जनपद का नाम रोशन किया है।

अब अगले लक्ष्य पर नजर
पिछले सीजन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद अब खिलाड़ी और कोच आगामी प्रतियोगिताओं के लिए पूरी तरह जुट गए हैं। पदकों की संख्या बढ़ाने के लक्ष्य के साथ प्रशिक्षण को और अधिक सघन बनाया गया है। खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और मानसिक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

दोगुना अभ्यास, दोगुना संकल्प
खेल कौशल को और निखारने के लिए अभ्यास का समय बढ़ाकर अब प्रतिदिन 8 घंटे कर दिया गया है, जिसमें सुबह 4 घंटे और शाम 4 घंटे का सघन प्रशिक्षण शामिल है। कोच और खिलाड़ियों के इस समर्पण तथा अनुशासन को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले सीजन में भी ज्योर्तिमठ के ये होनहार खिलाड़ी राज्य स्तर पर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
  • फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत – बंशीधर तिवारी
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने स्व-गणना कर उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ
  • जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट
  • पौड़ी गढ़वाल : 81 किलो गांजा तस्करी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • जनता दर्शन में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, दो साल पुराने पशुक्षति मुआवजे पर वन विभाग को फटकार
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, 17 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार के सामने पहुंचीं 15 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की डिजिटल स्व-गणना, प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.