गुरूवार, नवम्बर 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ज्योतिर्मठ : औली रोड स्थित सेना के कैंप में लगी भीषण आग

शेयर करें !
posted on : जनवरी 3, 2026 2:04 पूर्वाह्न

ज्योतिर्मठ : नगर के औली रोड स्थित हरिपुरम क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे सेना के एक स्टोर परिसर में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। राहत की बात यह रही कि इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और सभी जवान सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग पास के जंगल क्षेत्र से फैलते हुए सेना के कैंप तक पहुंची। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और स्टोर के बाहर रखी सामग्रियां इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना की विभिन्न यूनिटों के जवान, आईटीबीपी (ITBP) की प्रथम वाहिनी तथा फायर सर्विस जोशीमठ की टीमें मौके पर पहुंचीं और संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। सैन्य अधिकारियों के अनुसार प्रारंभ में जंगल से आई आग पर काबू पा लिया गया था, लेकिन तेज हवा के झोंकों के कारण चिंगारी दोबारा भड़क उठी और आग फैल गई।

कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद राहत एवं बचाव दलों ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी अपने घरों की छतों से घटना के वीडियो बनाए।

जोशीमठ के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सेना की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आग स्टोर के बाहरी हिस्से तक ही सीमित रही और किसी भी प्रकार के बड़े सामरिक नुकसान की सूचना नहीं है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी ने ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में किया प्रतिभाग
  • फेक न्यूज से बचने की सख्त जरूरत – बंशीधर तिवारी
  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला सूचना कार्यालय में ‘‘पत्रकारिताः सनसनी या जिम्मेदारी’’ विषय पर गोष्ठी आयोजित
  • राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने स्व-गणना कर उत्तराखण्ड में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का किया शुभारंभ
  • जय बदरीविशाल के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट
  • पौड़ी गढ़वाल : 81 किलो गांजा तस्करी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
  • जनता दर्शन में डीएम स्वाति एस. भदौरिया सख्त, दो साल पुराने पशुक्षति मुआवजे पर वन विभाग को फटकार
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में नाराजगी, 17 से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
  • जनता मिलन में डीएम गौरव कुमार के सामने पहुंचीं 15 शिकायतें, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
  • मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार की डिजिटल स्व-गणना, प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.