बुधवार, नवम्बर 25, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
25th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भारत-पाकिस्तान ने न्यूक्लियर इंस्टॉलेशन्स की सूची का किया आदान-प्रदान 

शेयर करें !
posted on : जनवरी 2, 2026 12:30 पूर्वाह्न

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान ने गुरुवार को एक बार फिर आपसी समझौते के तहत अपने-अपने न्यूक्लियर इंस्टॉलेशन और फैसिलिटी की सूची का आदान-प्रदान किया। यह सूची दोनों देशों के बीच 1988 में हुए समझौते के तहत हर साल 1 जनवरी को साझा की जाती है, जिसका उद्देश्य एक-दूसरे के परमाणु स्थलों पर हमला न करने की प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक संक्षिप्त बयान में जानकारी दी कि यह आदान-प्रदान नई दिल्ली और इस्लामाबाद में एक साथ डिप्लोमैटिक चैनलों के माध्यम से किया गया। बयान में कहा गया, “भारत और पाकिस्तान ने आज ‘न्यूक्लियर इंस्टॉलेशन और फैसिलिटी पर हमले पर रोकथाम समझौते’ के प्रावधानों के तहत दोनों देशों के न्यूक्लियर इंस्टॉलेशन और फैसिलिटी की सूची का आदान-प्रदान किया।”

यह समझौता 31 दिसंबर 1988 को हस्ताक्षरित हुआ था और 27 जनवरी 1991 से प्रभावी है। इसके अनुसार, दोनों देशों को हर कैलेंडर वर्ष की शुरुआत में एक-दूसरे को अपने परमाणु स्थलों की सूची प्रदान करनी होती है। इस प्रक्रिया का पहला आदान-प्रदान 1 जनवरी 1992 को हुआ था। गुरुवार को किया गया यह आदान-प्रदान 35वां वार्षिक आदान-प्रदान है।

गौरतलब है कि यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब मई 2025 में चार दिनों तक चली सैन्य झड़प के बाद दोनों देशों के बीच संबंध काफी तनावपूर्ण बने हुए हैं। फिर भी, दोनों पक्ष इस समझौते का पालन करते हुए परमाणु स्थलों की सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध दिखे हैं।

विदेश मंत्रालय ने इस आदान-प्रदान को एक नियमित और तकनीकी प्रक्रिया के रूप में प्रस्तुत किया है, जो दोनों देशों के बीच विश्वास-निर्माण के एक छोटे लेकिन महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जाता है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 8 से 10 जनवरी 2027 तक होगी द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा, देहरादून में समिति ने तय की आयोजन की तिथि
  • बदरीनाथ धाम में ईको पर्यटन शुल्क से नगर पंचायत की झोली में आए 1.57 करोड़ रुपये
  • छह माह के लिए बंद हुए लाटू देवता मंदिर के कपाट, बैसाख पूर्णिमा को होंगे दर्शन
  • पिथौरागढ़ के छारछुम में भारत-नेपाल मैत्री पुल का शुभारंभ
  • विधानसभा चुनाव-2027 की ड्यूटी से बचना विभागों को पड़ेगा भारी, 250 से अधिक विभागों को नोटिस की तैयारी
  • हरिद्वार में ASI को महिला ने जड़ा थप्पड़, पति ने खुद को मेजर बताकर दी धमकी
  • दिल्ली छोड़ गांव में शुरू किया मुर्गी पालन, ग्रामोत्थान परियोजना के सहयोग से सम्पत्ति देवी ने खड़ी की अपनी आजीविका की राह
  • 08 से 10 जनवरी 2027 तक आयोजित होगी द्वितीय श्री घण्टाकर्ण कथा
  • रायचंद हाउस में रखें कदम : पहली बार बॉलीवुड के सबसे मशहूर फैमिली होम में से एक को जीवंत कर रही है एयरबीएनबी
  • सुनील की कप्तानी में दून किंग राइडर दूसरी बार बनी चैंपियन, सधी गेंदबाजी के दम पर फाइनल में दून स्ट्राइकर्स को 36 रन से हराया
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.