रविवार, मार्च 15, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
15th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

ऋषिकेश की बेटियों ने चमकाया नाम, अस्मिता किक बॉक्सिंग लीग में शानदार प्रदर्शन; किक बॉक्सिंग कोच अनुज गौड़ के मार्गदर्शन में छात्राओं ने हासिल किए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक

शेयर करें !
posted on : दिसम्बर 14, 2025 12:31 पूर्वाह्न

देहरादून । देहरादून में 7 दिसंबर को खेलो इंडिया द्वारा 113वीं अस्मिता किक बॉक्सिंग लीग का आयोजन माउंट लिटर जी स्कूल में किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में ऋषिकेश के किक बॉक्सिंग कोच अनुज गौड़ के मार्गदर्शन में परमार्थ विद्या मंदिर विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं ने हिस्सा लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया।

विद्यालय की इन छात्राओं ने विभिन्न भार वर्गों में दमदार मुकाबला करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए। स्वर्ण पदक विजेता रहीं।शिवानी काला, मुस्कान कौशिक, दानिया सलमानी, अक्षिता और शिवांगी, जिन्होंने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय दिया। रजत पदक आशी, राधिका और सिद्धि रावत को मिला, जिन्होंने कड़े मुकाबलों में मजबूती से अपनी जगह बनाई। वहीं कांस्य पदक मनीषा, नित्या गुप्ता और तपस्या ने अपने नाम किया। इन सभी बालिकाओं ने न केवल ऋषिकेश का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया, बल्कि अपने माता-पिता, विद्यालय और गुरुजनों का भी सम्मान बढ़ाया।

कोच अनुज गौड़ ने कहा कि इन छात्राओं में अनुशासन, मेहनत और जज़्बा काबिले-तारीफ़ है। यह परिणाम उनकी सतत लगन और खेल के प्रति समर्पण का फल है। उन्होंने बताया कि अस्मिता लीग का उद्देश्य बेटियों को खेल के माध्यम से आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है, और ऋषिकेश की इन बेटियों ने साबित कर दिया कि अवसर मिले तो प्रतिभा हर मंच पर चमकती है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • जिला देहरादून में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12,063 मामलों का निस्तारण
  • ग्रामीणों का ऐतिहासिक फैसला, पांडुकेश्वर और रविग्राम में समारोहों में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर 21 हजार रुपये जुर्माने का प्रावधान
  • देहरादून में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए DM सविन बंसल के सख्त निर्देश, नजर रखेंगे 30 अधिकारी 
  • भराड़ीसैंण में बजट सत्र निपटा, फिजाओं में पसरा सन्नाटा
  • गैस सिलेंडर पाने को मारामारी, लाइन में घंटो खड़े रह रहे लोग
  • गैस संकट की अफवाह से फिर दिखीं लंबी कतारें, लोगों को याद आए पुराने दिन
  • चारधाम यात्रा से पूर्व पार्किंग स्थल होंगे सुचारू – सचिव डॉ. आर राजेश कुमार
  • रसोई गैस संकट को लेकर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गटर गैस से चाय-पकोड़े बनाकर जताया विरोध
  • डॉ. पूजा गौड़ को एक और सम्मान, पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय से ‘प्रगतिशील कृषक सम्मान’ से नवाजा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कल्जीखाल में बालिका जन्मोत्सव आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.