बुधवार, मार्च 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

डबल इंजन सरकार में हो रहे ऐतिहासिक कार्य – विधायक भूपाल राम

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 28, 2025 11:32 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा के थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में देश तथा प्रदेश में ऐतिहासिक कार्य हो रहे है। जनता के हर सुख सुविधा को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य संपादित किए जा रहे है।

चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक भूपाल राम टम्टा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड दौरे के दौरान कहा था कि आने वाला दशक उत्तराखंड का है। अब उस दिशा में उत्तराखंड आगे बढ़ने लगा है। प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है। विकास की बयार से प्रदेश की दशा और दिशा बदल रही है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ रहा है।

उन्होंने कहा कि कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन का कार्य तेजी से चल रहा है। बदरीनाथ तथा केदारनाथ में मास्टर प्लान के तहत संचालित कार्य अंतिम चरण में है। इससे आने वाले समय में तीर्थयात्रियों को और भी अधिक बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने जो ऐतिहासिक फैसले लिए है उनका धरातल पर क्रियान्वयन होने से लोगों को इसका सीधा फायदा मिलने लगा है।

विधायक टम्टा ने कहा कि आपदा के दौरान उनकी विधान सभा थराली में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था। सरकार ने आपदा में प्रभावितों को राहत देने के भरपूर कार्य किया है। प्रभावितों को विस्थापित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। उनकी विधान सभा में 87 करोड़ की लागत से विभिन्न सड़कों का निर्माण कार्य किया जा रहा है और आने वाले समय में कुछ और प्रस्तावित सड़कों का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष 2026 में होने वाली हिमालयी महाकुंभ नंदादेवी राजजात के लिए सरकार की ओर से 50 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकार किए हैं उन पर भी जल्द ही कार्य आरंभ हो जाएंगे। इससे नंदादेवी राजजात को बेहतर ढंग से संचालित किया जाएगा और भक्तों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उनकी विधान सभा में वाण तथा कुलसारी में हेलीपैड का निर्माण किया गया है। इसका भी क्षेत्र की जनता को लाभ मिल रहा है। थराली विधान सभा में मौजूदा समय में 125 करोड़ के कार्य किए जा रहे हैं और आने वाले समय में 100 करोड़ के कार्य प्रस्तावित है। कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जनता को पूरा लाभ मिल रहा है और भाजपा के प्रति लोगों का पूरा जन समर्थन देखने को मिल रहा है। कहा कि आने वाले समय में भी सरकार की ओर से जनता के कल्याण की कई अन्य योजनाएं भी संचालित होने जा रही है। इससे जनता को और अधिक लाभ मिलेगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल बर्त्वाल, विक्रम बर्त्वाल आदि मौजूद थे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर रुड़की क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन, गंगा-गाय-गीता-गायत्री व नारी सम्मान को बताया हिन्दू संस्कृति की पहचान
  • डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, मुरझाए हुए चेहरों पर अब दिखने लगी खुशियां, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली
  • 10K FPO योजना के अंतर्गत एफपीओ को सीएससी के रूप में ऑनबोर्ड कर ग्रामीण डिजिटल सेवाओं को मिलेगा नया बल
  • टिहरी झील महोत्सव – 2026 के लिए रूट चार्ट हुआ तैयार
  • वन्यजीवन के बारें में महत्वपूर्ण जानकारी एवं रोचक तथ्य ………
  • सचिव आवास डॉ. आर राजेश कुमार ने चमियाला पार्किंग एवं डीडीहाट टैक्सी स्टैंड परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश, कहा – मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करना आवास विभाग की प्राथमिकता
  • होली मिलन के लिए सीएम आवास में उमड़ी भारी भीड़, साढ़े तीन घंटे से अधिक समय तक लोगों के बीच रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • भारत सरकार द्वारा मुकदमेबाजी के कुशल और प्रभावी प्रबंधन पर सम्मेलन
  • होली से पहले पुलिस की सौगात : साइबर सेल ने बरामद किए 42 मोबाइल, लोगों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
  • हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.