बुधवार, अगस्त 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

शहरों से ग्रामीण क्षेत्रों तक भालुओं का आंतक, दशहत में लोग

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 25, 2025 1:46 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर समेत अनेक स्थानों पर भालुओं का आंतक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे सुबह और सांय को लोगों का घरों से निकालना दूभर हो गया है। गोपेश्वर शहर के निकटवर्ती क्षेत्रों में अब दिन दोपहर भालुओं का विचरण आम हो गया है। जिला मुख्यालय के ब्रह्मसैण, लीसा बैंड, पोखरी बैंड, आईटीआई क्षेत्र समेत अनेक स्थानों पर सुबह और सांय को भालुओं को विचरण करते हुए देखा जा रहा है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर लगातार वायरल होता जा रहा है लेकिन वन विभाग भालुओं को पकड़ने के लिए कोई ठोस करता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त है। सामाजिक संगठनों से लेकर राजनैतिक दल व स्थानीय ग्रामीण वन विभाग के कार्यालयों को चक्कर काट कर परेशान हो गए हैं पर समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है। स्थानीय निवासी योगेंद्र सिंह बिष्ट, सूर्य प्रकाश पुरोहित, अनूजा पोखरियाल, कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष दर्शन लाल विश्वकर्मा का कहना है कि जिला मुख्यालय गोपेश्वर के आसपास के क्षेत और इससे सटे गांवों में लगातार भालुओं को विचरण करते हुए देखा जा सकता है। इससे लोग डरे सहमे हुए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और वन विभाग से आम लोगों की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए भालुओं को मारने अथवा पकड़ने की मांग की है।

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएसन के जिलाध्यक्ष जसवंत लाल ने भी इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उत्तराखंड के तमाम क्षेत्रों में फैल रहे भालुओं के आंतक से निजात दिलाने की मांग की है।

पोखरी। पोखरी क्षेत्र में भी भालुओं का आंतक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को बिनगढ क्षेत्र की महिलाएं जब मवेशियों को चारापत्ति लेने जंगल की ओर जा रही थी तो उन्हें प्राथिमक विद्यालय बिनगढ के पास के जंगल में भालू दिखाई दिए। हो-हल्ला करने के बाद किसी तरह भालुओं को भगाया गया। प्रधान ममता चौहान और पूर्व प्रधान हर्षवर्धन चौहान ने इसकी सूचना केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग के नागनाथ रेंज को दी। सूचना पर वन दरोगा मदन मोहन सेमवाल, वन आरक्षी महेशी देवी, शालिनी सहित वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की।

विद्यालय के शिक्षक गिरीश चंद्र सती ने बताया कि विद्यालय के चारों ओर घना जंगल होने से बच्चों में भय का वातावरण बना हुआ है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने वन विभाग से मांग की कि क्षेत्र में सक्रिय भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दिल्ली में आज BJP उत्तराखंड कोर ग्रुप की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर होगा मंथन
  • संसद में फिर टकराव के आसार, विपक्ष का विरोध मार्च, अहम वित्तीय विधेयकों पर होगी चर्चा
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
  • लोकसभा के संयुक्त निदेशक ने की आत्महत्या, 70 लाख के कर्ज से थे परेशान
  • उत्तराखंड : बर्थ सर्टिफिकेट बनवाने में देरी पड़ेगी भारी, सरकार ला रही सख्त नियम
  • आईआईटी रुड़की ने विकसित की हरित रसायन की नई तकनीक, नवीकरणीय अल्कोहलों से तैयार होंगे उच्च-मूल्य रसायन
  • ‘नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल’ पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से पायलट परियोजना तैयार करने को कहा
  • कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता एवं समयबद्धता पर दिया जोर
  • डीएम विशाल मिश्रा ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमेली का किया निरीक्षण, स्कूल द्वारा संचालित चिल्ड्रन बैंक की सराहना की
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.