मंगलवार, नवम्बर 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th नवम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

राजकीय प्राथमिक विद्यालय खंडोली में गूंजा “गंगा उत्सव” का स्वर, बच्चों ने लिया स्वच्छ गंगा का संकल्प

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 4, 2025 3:19 अपराह्न

लैंसडाउन : राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खंडोली में “गंगा उत्सव” का आयोजन एक उल्लासपूर्ण एवं शैक्षणिक वातावरण में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम भारत की राष्ट्रीय नदी गंगा को समर्पित था, जिसका प्रमुख उद्देश्य युवा पीढ़ी के मन में गंगा के प्रति सम्मान, स्नेह और स्वच्छता की भावना का बीजारोपण करना था।

कार्यक्रम के नोडल वरुण कुमार ने बच्चों को गंगा के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को “गंगा को माँ” कहने के पीछे के भावनात्मक और सामाजिक कारणों को सरल शब्दों में समझाया और गंगा को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। चित्रकला प्रतियोगिता आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने “स्वच्छ गंगा, सुंदर गंगा” जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाशक्ति से अद्भुत चित्र बनाए। चित्रों के माध्यम से बच्चों ने एक स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त गंगा की कल्पना को कागज पर उतारा। कुछ मेधावी छात्र-छात्राओं ने “गंगा नदी क्यों है महान?” विषय पर अपने विचार रखे। उनके भाषणों में गंगा के प्रति गहरी लगन और जिम्मेदारी की भावना झलक रही थी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुलशन कुमार, नंदकिशोर (बीआरसी) एवं अन्य शिक्षकों ने मिलकर प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें बच्चों ने विशेष रूप से अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई जिसमें छात्र श्रेयांश नेगी, रजत नेगी, अनन्य बिष्ट, अभय नेगी, आरुष बिष्ट, अनुभव, कार्तिक, अंशुल आदि उपस्थित रहे, इस कार्यक्रम के माध्यम से गंगा स्वच्छता के संदेश को स्थानीय स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाया जा सका। बच्चों ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि गंगा के महत्व और उसे साफ रखने की जिम्मेदारी को गंभीरता से समझा। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्र और दिए गए भाषण स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि यह युवा पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अत्यंत संवेदनशील है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. वीके सैनी, डॉ. विनीता और अनुसेवक रूप सिंह जी उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/SWAROJGAR-EVAM-UDYAMITA-YOJANA_compressed.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/10/हर-दिशा-से-जुड़-रहा-_उत्तराखंड_-2.00-MIN_compressed.mp4

हाल के पोस्ट

  • 5100 दीपों से जगमगाया धर्मपुर, प्रभात फेरी और हरिनाम संकीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल
  • भ्रष्टाचार पर धामी सरकार का कड़ा प्रहार, बड़े अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक पर कार्रवाई
  • दत्तात्रेय मेले में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, नौ कुंतल गेंदे के फूलों से सजेगा मां अनसूया मंदिर
  • समान वेतन व 365 दिन रोजगार की मांग पर पीआरडी जवानों की हड़ताल शुरू
  • बदरीनाथ से चरस की खेप लेकर हापुड़ जा रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • सीएम धामी ने बैकुंठ चतुर्दशी मेले का किया शुभारंभ, श्रीनगर को दी कई सौगातें
  • आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में उतरे हरक सिंह रावत, बोले- भाजपा सरकार कर रही सौतेला व्यवहार
  • अभिनेता सचिन पिळगांवकर को मिली मानद डी.लिट. की उपाधि, अब कहलाएंगे ‘डॉ. सचिन’
  • डाकपत्थर महाविद्यालय में स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम पर जागरूकता सत्र आयोजित, प्राध्यापकों की बनी इंस्ट्रक्टर आईडी
  • बैकुंठ चतुर्दशी पर कमलेश्वर महादेव मंदिर में होगा खड़ दीपक अनुष्ठान, संतान की कामना में रातभर तप करेंगे 200 दंपति, दो विदेशी दंपति भी शामिल
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.