बुधवार, मार्च 18, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
18th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

गौचर औद्योगिक एवं सांस्कृतिक मेले की तैयारियां शुरू

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 7, 2025 11:51 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। ऐतिहासिक औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की तैयारियां शुरू हो गई है। इसके चलते व्यवस्थाओं को अभी से चाक चौबंद करने पर जोर दिया गया है।

आगामी 14 नवम्बर से शुरू होने वाले राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मेला अध्यक्ष व जिलाधिकारी संदीप तिवारी की अध्यक्षता में गौचर में हुई बैठक में मेले को भव्य स्वरूप देने पर जोर दिया गया। मेलाधिकारी व उपजिलाधिकारी सोहन सिंह रांगड़ ने बताया कि मेले के खाते में ब्याज सहित कुल 57,206 रुपये की राशि अवशेष पड़ी है। इसके आधार पर इस वर्ष के मेले को भव्य और दिव्य स्वरूप देने हेतु योजनाबद्ध तैयारी की जा रही है।

सामाजिक कार्यकर्ता भुवन नौटियाल ने कहा कि मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए कम से कम 50 लाख रुपये की धनराशि की जरूरत होगी। इस आधार पर शासन से 50 लाख रुपये की मांग की जानी चाहिए। उन्होंने नंदा देवी राजजात यात्रा को मेले से जोड़कर प्रचार-प्रसार करने का भी सुझाव दिया। व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल ने जनभावनाओं के अनुरूप मेले के आयोजन की आवश्यकता बताते हुए दुकानों के किराये में कमी लाने का आग्रह किया। हरिकेश भट्ट ने कहा कि मेले के माध्यम से युवाओं को आपदा प्रबंधन एवं बचाव का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। सुरेन्द्र कनवासी ने आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहयोग की अपील की तथा दुकानों के आवंटन में पारदर्शिता बनाए रखने पर बल दिया। इस दौरान बैठक में स्थानीय लोगों ने सुझाव दिया कि मेले में आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए करियर काउंसलिंग स्टॉल बनाए जाने चाहिए। चैतन्य बिष्ट ने कहा कि स्किल इंडिया योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार प्रशिक्षण देने हेतु विशेष स्टॉल लगाने होंगे। सभासदों ने गौचर मेले को एक आदर्श मेला के रूप में विकसित करने के लिए मेले परिसर में प्लास्टिक प्रतिबंध लागू करने की मांग की। इसके साथ ही पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया।

कर्णप्रयाग के पालिकाध्यक्ष गणेश शाह ने कहा कि गौचर मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत और गौरव का प्रतीक है। इसे भव्यता और परंपरा के साथ मनाने के हरसंभव प्रयास होने चाहिए।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सभी जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैठक में प्राप्त सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। कहा कि करियर काउंसलिंग स्टॉल की व्यवस्था छात्रों के लिए उपयोगी होगी तथा स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहन दिया जाएगा। प्लास्टिक मुक्त मेला बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके लिए प्रशासन व जनता दोनों को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने भरोसा दिया कि दुकानों के किराये और आवंटन प्रक्रिया से संबंधित विषयों पर उचित विचार विमर्श कर पारदर्शी निर्णय लिया जाएगा।

इस दौरान अपर जिला अधिकारी विवेक प्रकाश, जिला विकास अधिकारी केके पंत स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग एवं जनपद स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • एकेश्वर विकासखंड के बंठोली में लगा जन-जन की सरकार शिविर
  • जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोल पम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
  • एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था पर सख़्ती, जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
  • तहसील दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर हो निस्तारण – सीडीओ गिरीश गुणवंत
  • रसोई गैस आपूर्ति को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • इंडोर खेलों के फाइनल और पुरस्कार वितरण के साथ वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं संपन्न
  • डिजिटल क्राॅप सर्वे विभागीय कार्मिकों से करवाने का विरोध
  • चारधामों में तय दूरी तक मोबाइल पर रहेगा प्रतिबंध – द्विवेदी
  • बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला : प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की तैयारी, PM आवास योजना के तहत लगेंगे कैंप
  • हेमवती नंदन बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग, 37वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.