गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

प्रभावित क्षेत्रों में कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा करें – डीएम संदीप तिवारी

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 12, 2025 10:44 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आपदा राहत तथा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया है। आपदा राहत और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम तिवारी ने कार्यों को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशो के क्रम में जनपद आपदा व पुनर्निर्माण संबंधी कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम ने कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया है। उन्होंने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी निर्धारित समायावधि में उपलब्ध कराने को कहा है।

डीएम ने सभी उप जिलाधिकारियों को आपदा प्रभावितों को दी जाने वाली अहेतुक राशि का समय से वितरण करने पर बल देते हुए आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधारीकरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए रेखीय विभागों को कार्यों में तेजी लाने और वर्तमान स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री के आदेशों के क्रम में सक्षम अधिकारियों को समय-सयम पर चिकित्सालयों का निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं को परखने के की बात कही। वन विभाग के साथ मिलकर नगर पालिका और जिला पंचायतों को जनपद में आवारा गौवंश और बंदरों को लेकर नियमानुसार करवाई करने के भी निर्देश दिए गए।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक गुप्ता को निर्देशित करते हुए डीएम ने जनपद में नकली दवाइयों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर नियमित दवाई की दुकानों का निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए। सड़क संबंधी विभागों को सड़कों गड्ढा मुक्त करने को लेकर कार्रवाई में तेजी लाने और रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा गया। जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन को लेकर आ रही शिकायतों का तत्काल समाधान करने पर भी बल दिया गया।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अभिषेक गुप्ता, उप जिलाधिकारी अबरार अहमद, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • आर्य समाज स्थापना दिवस पर रामनगर में हवन-यज्ञ, आचार्य बिहारी लाल ने बताए धर्म के दस लक्षण
  • एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, तकनीकी कौशल पर हुआ बौद्धिक सत्र
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “स्पर्धा” का शुभारंभ
  • सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संसद में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की उठाई मांग
  • बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप लेने लगा आकार, मास्टर प्लान के तहत फेज 1 के निर्माण कार्य हुए पूर्ण, फेज 2 के निर्माण कार्य गतिमान
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर शुरू
  • नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोस्टर, रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
  • शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर में रोजगार के अवसरों पर व्याख्यान
  • कृष्णा नगर में संस्कृति ब्राइट पब्लिक स्कूल का शुभारंभ, विधायक वीरेंद्र जाति ने किया उद्घाटन
  • चैत्र नवरात्रि आज से प्रारंभ, कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.