शुक्रवार, मार्च 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

एडवा का जिला सम्मेलन में महिला विरोधी नीति पर बिफरी जनवादी महिला समिति

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 7, 2025 10:27 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने महिला विरोधी नीतियों पर सरकार पर निशाना साधते हुए महिलाओं की सुरक्षा को प्रभावी कदम उठाने पर जोर दिया है।

समिति की जिलाध्यक्ष पुष्पा किमोठी की अध्यक्षता में पालिका सभागार में हुए जिला सम्मेलन में महिलाओं ने सरकार की महिला विरोधी नीतियों पर जमकर भड़ास निकाली। वक्ताओं का कहना था कि राज्य में महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित हो चली है। सरकार महिला सुरक्षा के हवाई दावे कर रही है जबकि जमींनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अब अपने अस्तित्व को बचाने के लिए स्वयं ही संघर्ष के लिए आगे आना होगा। जिला मंत्री गीता बिष्ट ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए 3 वर्षों की सांगठनिक रिपोर्ट सम्मेलन प्रस्तुत की। इस दौरान जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा करने तथा समाज में व्याप्त नशाखोरी पर चिंता जताई गई। बेरोजगारी के विरूद्ध संघर्ष करने और भूमिहीनों को जमींन का पट्टा आंवटित करने की मांग भी जोरदार ढंग से उठाई गई। परंपरागत रूप से वन भूमि पर बसागत कर रहे लोगों को बेदखल करने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग भी की गई। इस अवसर पर सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए गए। प्रदेश महामंत्री दमयंती नेगी ने कहा कि संगठन को अब संघर्ष की भूमिका में खड़ा होना होगा। मीणा बिष्ट का कहना था कि यह वक्त आम जनता के सरोकारों को सिद्दत के साथ उठाने का है। इसलिए इसमें देरी नहीं की जानी चाहिए।

इस अवसर पर 19 सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया। इसके तहत गीता बिष्ट को अध्यक्ष, सीमा असवाल को सचिव, ऊषा रावत, मीना बिष्ट, ऊषा बिष्ट को उपाध्यक्ष लता मिश्रा, शोभा व अंजू  को संयुक्त सचिव तथा ममता गौड को कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। इस दौरान सीटू के जिलाध्यक्ष मदन मिश्रा, जनवादी नौजवान सभा के जिलाध्यक्ष कमलेश गौड़, किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष भूपाल सिंह रावत, गजे सिंह बिष्ट आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • SDSU के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर में बौद्धिक संपदा अधिकार पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन
  • धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोकसंस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह. आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल – पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर
  • आर्य समाज स्थापना दिवस पर रामनगर में हवन-यज्ञ, आचार्य बिहारी लाल ने बताए धर्म के दस लक्षण
  • एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान, तकनीकी कौशल पर हुआ बौद्धिक सत्र
  • भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता “स्पर्धा” का शुभारंभ
  • सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने संसद में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लिए बेहतर रेल सुविधाओं की उठाई मांग
  • बदरीनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप लेने लगा आकार, मास्टर प्लान के तहत फेज 1 के निर्माण कार्य हुए पूर्ण, फेज 2 के निर्माण कार्य गतिमान
  • भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर शुरू
  • नमामि गंगे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पोस्टर, रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.