शुक्रवार, मार्च 20, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
20th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

टीएचडीसी की सुरंग के विस्फोट पल्ला भू-धंसाव के लिए जिम्मेदार – अतुल सती 

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 6, 2025 1:22 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। भाकपा माले ने जोशीमठ ब्लॉक के अंबेडकर गांव पल्ला में भू-धंसाव के कारण प्रभावित परिवारों के हालचाल जाने। टीम ने भू-धंसाव के लिए टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाढ़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग बनाने के लिए किए जा विस्फोट को प्रथम दृष्ट्या दोषी माना है।

भाकपा माले के गढ़वाल सचिव अतुल सती ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को पल्ला गांव का अपने अन्य सार्थियों के साथ भ्रमण किया। उन्होंने बताया कि गांव में गरीब दलि त परिवारों के घर मकानों में भारी दरारें आई हैं। इससे घर अब रहने योग्य नहीं रह गए हैं। प्रभावित परिवारों ने अपने घर खाली कर किसी तरह आस पड़ोस में आसरा लिए हुए हैं।

माले के गढ़वाल सचिव सती ने आरोप लगाते हुए कहा कि कि गांव के ठीक नीचे से टीएचडीसी की ओर से निर्माणाधीन विष्णुगाढ़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग गुजर रही है। इसके जिसके विस्फोटकों से गांव पूरी तरह अस्थिर हो गया है। पूर्व से ही गांव परियोजना प्रभावित है। परिवारों के पास मकानों के अलावा कृषि भूमि भी बहुत सीमित है। भूमि भी परियोजना के विस्फोटों से हिल कर अस्थिर हो गई है। गांव स्थाई बसावट के अनुकूल नहीं रह गया है। अधिकांश परिवार बेरोजगार हैं और थोड़ी बहुत कृषि और दैनिक ध्याड़ी मजदूरी पर आश्रित हैं।

उनका यह भी आरोप है कि अभी तक स्थानीय प्रशासन की ओर से राहत के नाम पर आसरे के लिए दो टैंट की व्यवस्था की गई है जो 30 परिवारों के लिए नितांत अपर्याप्त है । अधिक उंचाई पर स्थित गांव में सर्दी का मौसम अक्टूबर माह से शुरू हो जाता है। बर्फवारी में  बहुत कठिन परिस्थिति पैदा करेगा जबकि लोगों के पास सर ढांकने को छत भी नहीं रह गई है ।

उन्होंने बताया कि गांव तक जाने वाली सड़क की हालत बहुत खराब है। हेलंग से उर्गम और उर्गम से पल्ला तक यात्रा करना जान जोखिम में डालने जैसा है। इस मार्ग पर पूर्व में हुई दुर्घटनाओं को देखते हुए भविष्य में भी दुर्घटनाओं के घटने की लगातार आशंका बनी हुई है। आपदा की स्थिति में यह और भी गम्भीर स्थिति है। उन्होंने सरकार प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस मार्ग को व्यवस्थित किया जाए। ग्राम पल्ला के प्रभावित परिवारों के लिए सरकार आपदा राहत के रूप में एक लाख रुपए की अहेतुक राशि तत्काल दी जाए,

प्रभावित परिवारों के लिए स्थाई व्यवस्था होने तक अस्थाई राहत कैम्प बनाकर रहने सामान रखने की व्यवस्था की जाए, सभी प्रभावित परिवारों को उनके घर के स्थान पर घर और भूमि के स्थान पर भूमि दी जाए, टीएचडीसी कंपनी सभी प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को रोजगार दे साथ ही ग्रामीणों को हुए नुकसान की भरपाई के रूप में प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपए की सहायता राशि दे, जिससे प्रभावित लोग नया जीवन शुरू कर सके। स्थाई व्यवस्था होने तक प्रभावित परिवारों के जीवन रक्षा के लिए उनके खाने पीने आदि की व्यवस्था की जाए। टीएचडीसी की ओर से लगातार किए जा रहे विस्फोटकों के इस्तेमाल से पूरा क्षेत्र ही अस्थिर हो गया है। कंपनी पर इसकी जिम्मेदारी आयद होनी चाहिए और भारी जुर्माना वसूला जाना चाहिए साथ ही भविष्य में विस्फोटकों के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए ।  भाकपा माले की टीम में सदस्य ब्लॉक कमेटी दीपक टमटा, केएन डिमरी, विनोद कुमार, सीमा सती शामिल रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में कैंसर को किया गया सूचनीय रोग घोषित, सभी अस्पतालों को मरीजों का विवरण देना होगा अनिवार्य
  • गुलदार के हमले के बाद प्रशासन सतर्क, जनसुरक्षा के लिए समन्वय बैठक में लिए गए कई अहम फैसले
  • घरेलू गैस की कमी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 78 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण; 3 सिलेंडर जब्त
  • “नशा मुक्त देवभूमि” अभियान के तहत श्रीनगर पॉलिटेक्निक में ड्रग सैंपलिंग व जागरूकता कार्यक्रम
  • देहरादून में सड़क रेस्टोरेशन कार्यों का सुबह 06 बजे निरीक्षण, लोनिवि सचिव ने दिए सख्त निर्देश
  • एलपीजी कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, 15 सिलेंडर जब्त
  • एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल
  • व्यय वित्त समिति ने पार्किंग और पेयजल परियोजनाओं को दी मंजूरी
  • पुष्प वर्षा के साथ किया स्वयं सेवकों का स्वागत
  • उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला एवं कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी का शुभारंभ, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.