शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

जिले में 51 नए मतदेय स्थलों के प्रस्ताव तैयार

शेयर करें !
posted on : सितम्बर 2, 2025 12:25 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में 51 नए मतदेय स्थल बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। बैठक में राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताई है।

जिला निर्वाचन विभाग की ओर से उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान राजनैतिक दलों व ग्रामीणों की ओर से दिए गए मतदेय स्थलों के परिवर्तन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान 51 मतदेय स्थलों के स्थान परिवर्तन व संशोधन को लेकर सहमति बनी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश ने कहा कि जनपद में अधिक दूरी होने अथवा अन्य कारणों से मतदेय स्थल परिवर्तन और संशोधन के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से सभी का भौतिक सत्यापन और चर्चा कर परिवर्तन अथवा संशोधन हेतु प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। जिन्हें स्वीकृति के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ विधानसभा में जहां 8 नए मतदेय केंद्र बनाए जाने हैं। 2 मतदेय केंद्रों में संशोधन के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। जबकि भाजपा के विनोद कनवासी की ओर से सूगी-करछूना मतदेय केंद्र के परिवर्तन का सुझाव दिया गया है। विधानसभा थराली में 17 और कर्णप्रयाग में 15 नए मतदेय केंद्र बनाने के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं जबकि कर्णप्रयाग विधानसभा में 9 व थराली विधानसभा में 6 मतदेय केंद्रों में संशोधन के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इस पर सभी राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों द्वारा सहमति जताई गई है।

बैठक में कांग्रेस के आनंद सिंह पंवार, भाजपा के विनोद कनवासी, आप के अनूप रावत, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र चंद्र सती, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गीताराम उनियाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.