शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

भू-धंसाव से पॉलिटेक्निक भवन को बना खतरा

शेयर करें !
posted on : अगस्त 31, 2025 11:45 अपराह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के गौचर क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश से सड़कों के साथ ही सरकारी और गैर-सरकारी को भारी नुकसान पहुंचा है। भू-धंसाव के चलते राजकीय पालीटेक्निक के आगे का हिस्सा धंस गया है। इससे भवन खतरे की जद में आ गया है।

पिछले कई दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शनिवार रात को हुई बारिश से राजकीय पालीटेक्निक गौचर के भवन के आगे भू-धंसाव के चलते विद्यालय भवन खतरे की जद में आ गया है। विद्यालय भवन के नीचे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष धूमीलाल के आवासीय भवन के पिछले हिस्से में मलवा भरने से उनके भवन को भी खतरा पैदा हो गया है। इस भवन में रह रहे लोगों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया गया है। राजस्व विभाग व आरडब्लूडी के इंजिनियरों ने भूस्खलन क्षेत्र का मौका मुआयना कर शासन को इसकी सूचना भेज दी है।  कमेड़ा का भूस्खलन क्षेत्र भी नासूर बन गया है। पिछले कुछ दिनों से गलनांऊ में नया भूस्खलन क्षेत्र विकसित होने से क्षेत्र वासियों की परेशानियां और बढ़ गई हैं। इन जगहों पर बारिश में सड़क मार्ग बंद होना आम बात हो गई है।

पालीटेक्निक क्षेत्र में हुए भूस्खलन को रेलवे लाइन की  की भूमिगत टनल की खुदाई का असर माना जा रहा है। पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य राजकुमार का कहना है दो साल पहले ही रेल निर्माण निगम को बता दिया गया था। लेकिन किसी ने उनकी बातों पर गौर नहीं किया है। क्वींठी कांडा मोटर मार्ग भी बंद हो गया है। पेयजल की लाइनों के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र में पेयजल संकट भी गहरा गया है। पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी ने वार्ड सभासद बंदना राणा के साथ क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • रीप परियोजना से बदली रश्मि देवी की तकदीर, गांव का छोटा रेस्टोरेंट बना आत्मनिर्भरता की मिसाल
  • राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाने के निर्देश, सड़क सुरक्षा उपायों में भी लाई जाए तेजी – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना सर्वोच्च प्राथमिकता – डीएम गौरव कुमार
  • हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना प्राथमिकता – डीएम
  • हाइवे पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त, चलेगा विशेष अभियान
  • घरों की रेकी कर देते थे चोरी, कोटद्वार पुलिस ने शातिर गैंग का किया पर्दाफाश
  • तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार के लिए 13 महिलाओं का चयन, राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी पुरस्कार के लिए 35 कार्यकर्तियां होंगी सम्मानित
  • हाई अलर्ट पर उत्तराखंड : 85 सड़कें बंद, अलकनंदा-मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर, मलबे में दबी कार
  • उत्तराखंड : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और विधायक को भी मिले SIR नोटिस
  • भूस्खलन से गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर बाधित, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.