शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

धराली आपदा : मलबे में सुरक्षित मिली मां राजराजेश्वरी की मूर्ति, जहां था मूल स्थान, वहीं पर थीं देवी…

शेयर करें !
posted on : अगस्त 17, 2025 6:03 अपराह्न

उत्तरकाशी: धराली आपदा में लापता लोगों का सर्च अभियान जारी है। इस दौरान, मलबे में दबे एक पुराने मंदिर से गलाणथोक की कुलदेवी राजराजेश्वरी की चांदी की मूर्ति और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां पूरी तरह सुरक्षित मिली हैं। इस खोज ने आपदा प्रभावित ग्रामीणों में आस्था और उम्मीद की नई किरण जगाई है।

बीते पांच अगस्त को धराली में आई आपदा में गलाणथोक गांव का एक पुराना भवन पूरी तरह जमींदोज हो गया था, जिसके नीचे उनकी कुलदेवी राजराजेश्वरी का मंदिर भी दब गया था। ग्रामीणों को लगा कि मूर्तियां नहीं मिल पाएंगी। उम्मीद भी कैसे करते, जहां बड़े-बड़े होटल और मकान तिनकी तरह तहस-नहस हो गए।

माचीस की डिब्बियों की तरह जिन बड़ी बिल्डिंगों को जलजला अपने साथ बहा ले गया। लेकिन, उस भीषण आपदा में माता की एक छोटी सी मूर्ति नहीं बही। यह कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले जब गांव में लगभग 70-80 के दशक में भीषण आग लगी थी, तब भी उस घर में आग नहीं लगी थी, जिस घर में माता की मूर्ति रखी गई थी। यह किसी चतम्कार से कम तो बिल्कुल भी नहीं है। 

12 दिनों बाद हुआ चमत्कार

आपदा के 12 दिन बाद, सर्च टीम को मलबे से करीब पांच से दस फीट नीचे खुदाई के दौरान एक पेड़ मिला। जब उस पेड़ को हटाया गया, तो उसके नीचे से कुलदेवी राजराजेश्वरी की चांदी की मूर्ति, उनकी कटार, और साथ में रखी पांच पांडवों और भगवान शिव की पंचमुखी मूर्तियां बिल्कुल सुरक्षित मिलीं।

सर्च टीम ने तुरंत इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची और अपनी कुलदेवी के दर्शन कर भावुक हो गई। गलाणथोक के राजेश पंवार ने बताया कि यह तीसरी बार है जब मां की मूर्ति किसी आपदा में सुरक्षित मिली है।

आस्था का इतिहास

राजेश पंवार के अनुसार, इससे पहले 70 और 80 के दशक में गांव में भीषण आग लगी थी, लेकिन मां भगवती का स्थान वाला भवन आग की चपेट में आने से बच गया था। इस बार भी मां की मूर्ति के ऊपर एक पेड़ गिरने के बावजूद वह यथावत मिली है, जिसे ग्रामीण दैवीय चमत्कार मानकर खुश हैं।

धराली में राहत और पुनर्वास कार्य भी जारी है। रेस्क्यू टीम लापता लोगों को खोजने में जुटी है, जबकि उच्च स्तरीय समिति लोगों के पुनर्वास और आजीविका सुदृढ़ीकरण के लिए बातचीत कर रही है। मलबे से सुरक्षित निकली इन मूर्तियों ने न केवल ग्रामीणों की आस्था को मजबूत किया है, बल्कि उन्हें इस मुश्किल घड़ी से निकलने के लिए मानसिक बल भी दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में उत्तराखंड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए दक्षिण के निर्माता, फिल्म नीति और प्राकृतिक लोकेशन की सराहना, कई प्रोडक्शन हाउस ने दिखाई शूटिंग में रुचि
  • एआई से आसान होगी पढ़ाई, शिक्षक अपनाएं आधुनिक तकनीक – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की दूरदृष्टि और संघर्षों से आज की पीढ़ी ले प्रेरणा – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण
  • ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी – स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
  • पत्रकारिता और जनसरोकारों के लिए समर्पित अवधेश नौटियाल को “उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा “कॉलेज के टशनबाज” का जोश; फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद
  • पुलिया बहने से जैसाल गांव का संपर्क मार्ग ठप
  • आईटीआई प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें – डीएम गौरव कुमार
  • पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • पुराने नक्शों से तय होगी वन भूमि, खंगाले दस्तावेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.