शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

दर्दनाक हादसा : खाई में पिकअप गाड़ी गिरने से चार लोगों की मौत

शेयर करें !
posted on : अगस्त 15, 2025 2:15 अपराह्न

धर्मशाला :  शुक्रवार सुबह धर्मशाला के निकट योल पुलिस चौकी के अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 7:30 बजे जदरांगल के समीप इक्कू खड्ढ मोड़ पर हुआ, जब एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। थोड़ी ही देर में पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की।

वाहन में सवार थे 25 यात्री

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में लगभग 20 से 25  सवार थे। यह वाहन पंजाब के मोगा जिले से धर्मशाला की ओर आ रहा था। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल यात्रियों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

सदर थाना धर्मशाला के प्रभारी नारायण सिंह ने बताया कि सभी घायलों को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, टांडा में भर्ती करवाया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम घायलों के इलाज में लगातार जुटी हुई है।

चालक की लापरवाही बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन चालक का नियंत्रण खोना इस हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में उत्तराखंड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए दक्षिण के निर्माता, फिल्म नीति और प्राकृतिक लोकेशन की सराहना, कई प्रोडक्शन हाउस ने दिखाई शूटिंग में रुचि
  • एआई से आसान होगी पढ़ाई, शिक्षक अपनाएं आधुनिक तकनीक – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की दूरदृष्टि और संघर्षों से आज की पीढ़ी ले प्रेरणा – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण
  • ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी – स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
  • पत्रकारिता और जनसरोकारों के लिए समर्पित अवधेश नौटियाल को “उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा “कॉलेज के टशनबाज” का जोश; फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद
  • पुलिया बहने से जैसाल गांव का संपर्क मार्ग ठप
  • आईटीआई प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें – डीएम गौरव कुमार
  • पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • पुराने नक्शों से तय होगी वन भूमि, खंगाले दस्तावेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.