शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : हाईकोर्ट का आदेश, ऊधमसिंह नगर जिला पंचायत चुनाव परिणाम पर रोक, क्या अन्य जिलों पर भी पडेगा असर?

शेयर करें !
posted on : अगस्त 13, 2025 9:23 अपराह्न

नैनीताल। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण को लेकर दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए नैनीताल हाईकोर्ट ने ऊधमसिंह नगर जिले के चुनाव परिणाम घोषित करने पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि चुनाव की पूरी प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन परिणाम 27 अगस्त को होने वाली अगली सुनवाई के बाद ही घोषित किया जाएगा। यह निर्णय याचिका के अंतिम फैसले पर निर्भर करेगा।

मुख्य न्यायाधीश जी. नरेन्दर और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ के समक्ष दायर इस याचिका में राज्य सरकार द्वारा जिला पंचायतों के अध्यक्ष पद का आरक्षण नियमानुसार न करने का आरोप लगाया गया है। याचिकाकर्ता जीतेंद्र शर्मा, जो ऊधमसिंह नगर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं, ने कोर्ट को बताया कि सरकार ने 2011 की जनगणना के आधार पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए हैं। उनका दावा है कि तब से कई जिलों में जनसंख्या का अनुपात बदल चुका है।

याचिका में कहा गया है कि वर्तमान में प्रदेश में ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) की सबसे अधिक जनसंख्या हरिद्वार, फिर उत्तरकाशी, ऊधमसिंह नगर और देहरादून में है। नियमों के अनुसार, ओबीसी के लिए आरक्षित सीट हरिद्वार या उत्तरकाशी को मिलनी चाहिए थी। हालांकि, सरकार ने हरिद्वार में चुनाव नहीं कराए और जहां ओबीसी की जनसंख्या कम है, उन जिलों में आरक्षण नियमों को ताक पर रखकर सीटें आरक्षित कर दीं। ओबीसी  की सीट उत्तरकाशी जिले को मिलनी चाहिए थी। 

याचिकाकर्ता ने मांग की है कि आरक्षण नियमों के तहत दोबारा से आरक्षण रोस्टर जारी किया जाए, न कि 2011 की जनगणना के आधार पर। वहीं, सरकार का कहना है कि आरक्षण नियमों के अनुसार ही तय किया गया है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब 27 अगस्त को होने वाली सुनवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। इस फैसले से राज्य के अन्य जिलों के जिला पंचायत अध्यक्षों  के  चुनावों पर भी असर पड़ सकता है, जिससे जिला पंचायतों के चुनावों पर एक बड़ा संकट मंडराता दिख रहा है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में उत्तराखंड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए दक्षिण के निर्माता, फिल्म नीति और प्राकृतिक लोकेशन की सराहना, कई प्रोडक्शन हाउस ने दिखाई शूटिंग में रुचि
  • एआई से आसान होगी पढ़ाई, शिक्षक अपनाएं आधुनिक तकनीक – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की दूरदृष्टि और संघर्षों से आज की पीढ़ी ले प्रेरणा – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण
  • ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी – स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
  • पत्रकारिता और जनसरोकारों के लिए समर्पित अवधेश नौटियाल को “उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा “कॉलेज के टशनबाज” का जोश; फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद
  • पुलिया बहने से जैसाल गांव का संपर्क मार्ग ठप
  • आईटीआई प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें – डीएम गौरव कुमार
  • पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • पुराने नक्शों से तय होगी वन भूमि, खंगाले दस्तावेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.