शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सौड़ गांव में ‘एक कदम पर्यावरण की ओर’ अभियान की शुरुआत, ग्रामीणों ने किया पौधरोपण

शेयर करें !
posted on : अगस्त 13, 2025 8:35 अपराह्न

सांकरी (मोरी) : घटती वन संपदा और बढ़ते तापमान की चिंता को देखते हुए, सौड़ और सांकरी ग्राम सभा के निवासियों ने एक अनूठी पहल की है। मंदिर प्रांगण में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में, “एक कदम पर्यावरण की ओर” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में एकत्रित होकर पौधरोपण किया और अपने गांव को एक पर्यावरणीय आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के आयोजक, अध्यापक सुमन सिंह रावत ने इस पहल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में हमने देखा है कि कैसे वन संपदा में कमी के कारण कई समस्याएं, जैसे जल स्रोतों का सूखना, ग्लेशियरों का पिघलना और जंगली जानवरों का गांवों की ओर आना, तेजी से बढ़ रही हैं। हमारा उद्देश्य इन चुनौतियों का समाधान करना और हर व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।”

इस अभियान को ‘वृक्षाबंधन अभियान’ संस्था का भी सहयोग मिला। संस्था के संस्थापक, पंडित मनोज ध्यानी जी, ने ग्रामीणों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए और वृक्षारोपण के लिए मार्गदर्शन भी दिया। कार्यक्रम में पंडित मनोज ध्यानी जी के साथ-साथ जेपी ध्यानी, वंदना ध्यानी, किरण, बलवीर रावत, शूरवीर रावत, अर्जुन रावत, रवीन्द्र रावत और रीना रावत सहित संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

सुमन सिंह रावत ने ग्रामीणों की एकजुटता और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “आज की यह सफलता आप सभी की मेहनत और सकारात्मक सोच का परिणाम है। मैं गर्व महसूस करता हूं कि मैं ऐसे जागरूक ग्रामवासियों के बीच रहता हूं जो गांव की भलाई को प्राथमिकता देते हैं।”

सौड़ गांव, जो हरकीदून और केदारकांठा जैसे पर्यटन स्थलों के लिए प्रवेश द्वार है, इस पहल से अपनी एक नई पहचान बना रहा है। आयोजकों का मानना है कि ऐसे कार्यक्रमों से न केवल पर्यावरण का संरक्षण होगा, बल्कि स्थानीय संस्कृति और पर्यावरण प्रेम का संदेश देश-विदेश के पर्यटकों के माध्यम से भी फैलेगा, जिससे पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।

यह कार्यक्रम, जिसमें सौड़ और सांकरी ग्रामसभा के समस्त लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने उम्मीद जताई है कि इस महत्वपूर्ण पहल को स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय मीडिया का भी भरपूर सहयोग मिलेगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में उत्तराखंड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए दक्षिण के निर्माता, फिल्म नीति और प्राकृतिक लोकेशन की सराहना, कई प्रोडक्शन हाउस ने दिखाई शूटिंग में रुचि
  • एआई से आसान होगी पढ़ाई, शिक्षक अपनाएं आधुनिक तकनीक – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की दूरदृष्टि और संघर्षों से आज की पीढ़ी ले प्रेरणा – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण
  • ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी – स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
  • पत्रकारिता और जनसरोकारों के लिए समर्पित अवधेश नौटियाल को “उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा “कॉलेज के टशनबाज” का जोश; फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद
  • पुलिया बहने से जैसाल गांव का संपर्क मार्ग ठप
  • आईटीआई प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें – डीएम गौरव कुमार
  • पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • पुराने नक्शों से तय होगी वन भूमि, खंगाले दस्तावेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.