गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही : धराली में बाढ़ से भरी तबाही, कई लापता, रेस्क्यू जारी

शेयर करें !
posted on : अगस्त 5, 2025 11:15 अपराह्न

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार दोपहर बादल फटने से भीषण आपदा आ गई। धराली गांव में खीरगंगा में आई बाढ़ ने निचले इलाकों में भारी तबाही मचाई, जिससे कई होटल और घर मलबे में दब गए। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

पीएम मोदी और गृहमंत्री ने लिया हालात का जायजा

आपदा की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं… मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री से बात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आईटीबीपी की 3 टीमें और एनडीआरएफ की 4 टीमें घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई हैं, जो शीघ्र ही बचाव कार्य में लगेंगी।

सेना, SDRF और NDRF की टीमें मौके पर मौजूद

धराली में अतिवृष्टि और बादल फटने से उत्पन्न हुई आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जिला प्रशासन, सेना, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। आपदा कंट्रोल रूम से भी हालात पर निरंतर निगरानी की जा रही है। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि बारिश बहुत तेज है, जिससे जलस्तर बढ़ रहा है, और लोगों को सुरक्षित इलाकों में पहुंचाना पहली प्राथमिकता है।

कई जगहों पर तबाही

खीरगंगा के बाद हर्षिल सेना कैंप के पास बहने वाली तेलगाड़ में भी उफान आ गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, हर्षिल में बादल फटने से सेना का एक बेस कैंप और हेलिपैड भी तबाह हो गया है। इस घटना के बाद गंगोत्री हाईवे भी बंद हो गया है।

प्रमुख नेताओं ने जताया दुख

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस आपदा पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने प्रशासन से राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने की अपील की है, जबकि राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पुलिस और RBI अफसर बनकर लूटे 2.07 करोड़ रुपये, हाई कोर्ट ने CBI की हाई-टेक टीम को सौंपी जांच
  • 1 अप्रैल से बदलेंगे HRA के नियम, मकान मालिक से रिश्ता छिपाया तो लगेगी 200% तक पेनल्टी
  • “धुरंधर 2” को लेकर बढ़ा क्रेज, दमदार कहानी और बड़े एक्शन का वादा
  • कोटद्वार : जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को कोर्ट ने सुनाई 4 साल कैद और जुर्माने की सजा
  • चैत्र नवरात्रि आज से प्रारंभ, कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा
  • महाविद्यालय कोटद्वार की जंतु विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वावधान में विभागीय प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • जनपद की रैंकिंग सुधारने को लेकर सीडीओ सख्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण व निःशुल्क विधिक सहायता के विस्तार पर जोर
  • चुनौतियों के बीच बद्रीनाथ मास्टर प्लान ने पकड़ी रफ्तार
  • कुआरी पास की वादियों में उमड़ा पक्षी प्रेमियों का हुजूम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.