शनिवार, जून 27, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
27th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तरकाशी में बादल फटने से उफान पर नदी, धराली क्षेत्र में भीषण तबाही

शेयर करें !
posted on : अगस्त 5, 2025 11:16 अपराह्न

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जनपद के हर्षिल घाटी में स्थित धराली गांव मंगलवार सुबह तबाही के मंजर से गुज़रा, जब खीरगंगा क्षेत्र में अचानक आई भीषण बाढ़ ने पूरे गांव को अपने आगोश में ले लिया। सैलाब की रफ्तार और मलबे के सैलाब ने गांव की शांति को चीख-पुकार में बदल दिया।

सूत्रों के अनुसार, बाढ़ की चपेट में आकर कई लोग मलबे में दब गए हैं। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है, जबकि कई होटल और दुकानें ध्वस्त हो गई हैं। होटलों में पानी और मलबा घुस जाने से भारी नुकसान की खबर है। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत हरकत में आते हुए आर्मी हर्षिल, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्यों के लिए भटवाड़ी की ओर रवाना कर दी हैं।

उधर, बड़कोट तहसील क्षेत्र की बनाल पट्टी में भी प्रकृति का प्रकोप देखने को मिला। भारी वर्षा के चलते कुड गदेरे में अचानक उफान आ गया, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। गदेरे की चपेट में आकर करीब डेढ़ दर्जन बकरियां बह गईं।

मौसम विभाग ने राज्य के लिए अगामी दिनों में और भी ज्यादा सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. रोहित थपलियाल ने बताया कि प्रदेशभर में आगामी 10 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के कई दौर होने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने सभी स्थानीय निवासियों और पर्यटकों से अपील की है कि नदी-नालों से दूरी बनाए रखें और सतर्कता बरतें।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग दिवस पर पाबौ पुलिस ने दिलाई नशामुक्ति की शपथ, बाजार क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान, नशे के दुष्प्रभाव और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
  • विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प के लिए नशामुक्त, स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी – केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार
  • आगामी अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, अंतिम चरण में पहुंचीं एनएचएआई की दो प्रमुख परियोजनाएं
  • बागनाथ संग्रहालय को शीघ्र आम जनता के लिए खोले जाने की तैयारी
  • सचिव ने विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा कर तय की प्राथमिकताएं
  • खेत बचाओ अभियान: उत्तराखंड को मिली ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं
  • सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर आगे बढ़ रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी
  • स्वनिधि महोत्सव में फड़ एवं रेहड़ी व्यवसायियों को मिला प्रोत्साहन, उत्कृष्ट बैंक और लाभार्थी सम्मानित
  • Uttarakhand Fish Export : इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की ट्राउट मछली, राज्य गठन के बाद पहली बार नेपाल को हुआ निर्यात
  • एक घंटे की बारिश ने उजाड़ी थरालीबगड़ की तस्वीर, बाजार में घुसा मलबा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.