गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : मेट्रोमोनियल साइट से खोज रहे थे रिश्ता बुजुर्ग, लड़की ने ‘बहू’ बनने के बहाने बना ली अश्लील वीडियो, अब कर रही ब्लैकमेल

शेयर करें !
posted on : अगस्त 4, 2025 2:13 अपराह्न

देहरादून: साइबर क्राइम आप पर कब किस तरीके से और किस माध्यम आपको फंसा ले, आप सोच भी नहीं सकते। ठगी के लिए ठग हर दिन नए-नए तरीके खोज रहे हैं। ऐसा ही एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक बुजुर्ग को मेट्रोमोनियल साइट के ज़रिए फर्जी महिला ने अपने जाल में फंसा लिया।

अपने बेटे के लिए बहू की तलाश कर रहे भंडारीबाग निवासी वरिष्ठ नागरिक को एक महिला ने पहले वीडियो कॉल किया और फिर स्क्रीन रिकॉर्डिंग से उनकी अश्लील क्लिप बना ली। अब महिला उन्हें पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रही है। ऐसे ही कई मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

बुजुर्ग को ऐसे फंसाया

वरिष्ठ नागरिक ने अपने बेटे के लिए मेट्रोमोनियल साइट पर बायोडाटा और फोटो अपलोड किया था। इसी दौरान एक महिला ने उनसे संपर्क किया। कुछ दिन सामान्य बातचीत के बाद 28 जुलाई की शाम को एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल उठाते ही स्क्रीन पर महिला नग्न अवस्था में नजर आई, जिससे बुजुर्ग घबरा गए और तुरंत कॉल काट दिया।

इसके बाद महिला ने दोबारा कॉल किया, जिसे उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। लेकिन, तब तक महिला ने पहले कॉल की रिकॉर्डिंग कर ली थी। अब वह उसी वीडियो के जरिए उन्हें ब्लैकमेल कर रही है और पैसे की मांग कर रही है।

मानसिक रूप से परेशान होकर बुजुर्ग ने इस घटना की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। शुरुआती जांच के बाद केस शहर कोतवाली को स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द इसका समाधान कर लिया जाएगा।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पुलिस और RBI अफसर बनकर लूटे 2.07 करोड़ रुपये, हाई कोर्ट ने CBI की हाई-टेक टीम को सौंपी जांच
  • 1 अप्रैल से बदलेंगे HRA के नियम, मकान मालिक से रिश्ता छिपाया तो लगेगी 200% तक पेनल्टी
  • “धुरंधर 2” को लेकर बढ़ा क्रेज, दमदार कहानी और बड़े एक्शन का वादा
  • कोटद्वार : जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को कोर्ट ने सुनाई 4 साल कैद और जुर्माने की सजा
  • चैत्र नवरात्रि आज से प्रारंभ, कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा
  • महाविद्यालय कोटद्वार की जंतु विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वावधान में विभागीय प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • जनपद की रैंकिंग सुधारने को लेकर सीडीओ सख्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण व निःशुल्क विधिक सहायता के विस्तार पर जोर
  • चुनौतियों के बीच बद्रीनाथ मास्टर प्लान ने पकड़ी रफ्तार
  • कुआरी पास की वादियों में उमड़ा पक्षी प्रेमियों का हुजूम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.