गुरूवार, मार्च 19, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
19th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

21 वर्षीय प्रियंका नेगी बनीं मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की ग्राम प्रधान, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2025 5:14 अपराह्न

गैरसैंण (चमोली)। मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट में हुए पंचायत चुनाव में 21 वर्षीय प्रियंका नेगी ने ग्राम प्रधान पद पर जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं प्रियंका को फोन कर बधाई दी और कहा कि वे गांव के विकास के लिए सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने सारकोटवासियों को भी शानदार चुनाव प्रक्रिया के लिए बधाई दी और ग्राम वासियों की भागीदारी को लोकतंत्र की सशक्त अभिव्यक्ति बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गैरसैंण को प्रदेश के मॉडल गांव के रूप में चुना गया है। इस दिशा में विकास कार्य तेज गति से चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के वरिष्ठ अधिकारी शीघ्र ही गांव का निरीक्षण करेंगे। सीएम धामी ने प्रियंका नेगी से अपील की कि वे गांव की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने प्रियंका को देहरादून आमंत्रित भी किया।

गैरसैंण ब्लॉक के तहत आने वाले सारकोट गांव की नव निर्वाचित प्रधान प्रियंका नेगी ने अपनी प्रतिद्वंदी प्रियंका देवी को 421 बनाम 235 मतों के अंतर से हराया। प्रियंका नेगी गैरसैंण महाविद्यालय से राजनीतिशास्त्र में स्नातक हैं और हाल ही में उनका परिणाम घोषित हुआ है। उनकी इस जीत के साथ वह क्षेत्र की सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान बन गई हैं। प्रियंका नेगी के पिता राजे सिंह नेगी भी वर्ष 2014 से 2019 तक सारकोट गांव के प्रधान रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ मिलकर गांव के समग्र विकास में पूर्ण सहयोग करेंगे।

सारकोट बना राज्य के लिए मॉडल

सारकोट गांव चमोली जिले के सबसे बड़े गांवों में से एक है, जहां वर्तमान में 300 से अधिक परिवार निवास करते हैं। गांव में पलायन न होने और सामाजिक सक्रियता के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण से इस गांव को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम घोषित किया था। तब से लेकर अब तक गांव में कई विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं।

प्रियंका ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा, “मुख्यमंत्री की ओर से चल रहे विकास कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही गांव की महिलाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।” सारकोट में यह जीत सिर्फ एक पंचायत चुनाव नहीं, बल्कि युवा नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नई शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पुलिस और RBI अफसर बनकर लूटे 2.07 करोड़ रुपये, हाई कोर्ट ने CBI की हाई-टेक टीम को सौंपी जांच
  • 1 अप्रैल से बदलेंगे HRA के नियम, मकान मालिक से रिश्ता छिपाया तो लगेगी 200% तक पेनल्टी
  • “धुरंधर 2” को लेकर बढ़ा क्रेज, दमदार कहानी और बड़े एक्शन का वादा
  • कोटद्वार : जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले को कोर्ट ने सुनाई 4 साल कैद और जुर्माने की सजा
  • चैत्र नवरात्रि आज से प्रारंभ, कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा
  • महाविद्यालय कोटद्वार की जंतु विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वावधान में विभागीय प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • जनपद की रैंकिंग सुधारने को लेकर सीडीओ सख्त, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण व निःशुल्क विधिक सहायता के विस्तार पर जोर
  • चुनौतियों के बीच बद्रीनाथ मास्टर प्लान ने पकड़ी रफ्तार
  • कुआरी पास की वादियों में उमड़ा पक्षी प्रेमियों का हुजूम
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.