शनिवार, सितम्बर 12, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
12th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

सैनिक के बेटे की इलाज के अभाव में मौत पर सियासी घमासान, कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला

शेयर करें !
posted on : अगस्त 1, 2025 8:39 पूर्वाह्न

देहरादून : उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली एक बार फिर सुर्खियों में है। चमोली जिले के एक दूरस्थ गांव में तैनात सैनिक के डेढ़ वर्षीय बेटे की इलाज के अभाव में दर्दनाक मौत के बाद प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने इस घटना को “राज्य पर कलंक” बताते हुए धामी सरकार पर करारा हमला बोला है।

देहरादून में कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए माहरा ने कहा कि “उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाएं खुद वेंटिलेटर पर हैं, और पहाड़ी जिलों में तो हालात और भी बदतर हैं। एक सैनिक की पत्नी अपने बीमार बेटे को चमोली से बागेश्वर के पांच अस्पतालों में लेकर भटकती रही, लेकिन हर जगह उसे सिर्फ रेफर किया गया। अंत में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज ले जाने के लिए समय पर एंबुलेंस तक नहीं मिली और मासूम ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।”

उन्होंने कहा कि जब देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों के परिवार को इस प्रकार की पीड़ा झेलनी पड़े, तो यह पूरे राज्य और शासन तंत्र के लिए शर्मनाक है। “धामी सरकार एक ओर सैनिक सम्मान की बातें करती है, दूसरी ओर सैनिक का बच्चा इलाज के अभाव में मर जाता है। यह दोहरे चरित्र की पराकाष्ठा है,” माहरा ने कहा।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मूलभूत विषयों से ध्यान हटाकर केवल आबकारी और खनन पर फोकस कर दिया है। “सरकार ने पहाड़ी क्षेत्रों की स्वास्थ्य व्यवस्था को पीपीपी मॉडल के हवाले कर दिया है, जिससे जिला अस्पताल केवल रेफरल सेंटर बन कर रह गए हैं। न डॉक्टर हैं, न दवाइयां, और न ही जीवन रक्षक सेवाएं। यही वजह है कि पलायन का बड़ा कारण भी ये ध्वस्त स्वास्थ्य व्यवस्था बन गई है।”

माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से इस मुद्दे को उठाती आ रही है और आने वाले विधानसभा सत्र में इस मामले को प्रमुखता से उठाकर सरकार को जवाबदेह बनाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने प्राथमिकता में बदलाव नहीं किया और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ नहीं किया, तो कांग्रेस जन आंदोलन की राह पकड़ेगी।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, यूएसडीएमए की शिक्षा विभाग के साथ बैठक में बनी रणनीति, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • जिला स्तरीय स्थायी पत्रकार समिति की बैठक आयोजित, पत्रकार हितों पर हुई विस्तार से चर्चा
  • नंदा देवी बड़ी जात यात्रा को लेकर एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील, श्रद्धालुओं को वाण में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही बेदनी जाने की सलाह
  • जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बासी व खुले खाद्य पदार्थों से बचें, पानी उबालकर पीएं; घरों के आसपास पानी जमा न होने दें
  • इंद्रमणि नौटियाल के परिवार के लिए रवांल्टाओं ने बढ़ाए मदद के हाथ, हरिद्वार में तैनात कार्यकारियों ने भेजी सहायता राशि 
  • टिहरी मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी, क्रमिक अनशन का 11वां दिन
  • नन्दा जात यात्रा में सुरक्षा पर कड़ा पहरा, 1 जोन और 4 सेक्टरों में बांटा मार्ग
  • कोटद्वार-दुगड्डा हाईवे पर नया भूस्खलन जोन सक्रिय, चूनाधारा में पहाड़ी से लगातार गिर रहा मलबा-पत्थर, सात दुकानों और गैस गोदाम पर मंडराया खतरा
  • दिग्गजों के सम्मान से सजा 62वां महाराष्ट्र राज्य मराठी फिल्म पुरस्कार समारोह
  • बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, वाल्मीकि बस्ती पर मंडराया भूस्खलन का खतरा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.