शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
11th सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उत्तराखंड : सरहद पर खड़ा हूं, पर अपने घर का चिराग नहीं बचा पाया, फौजी पिता का दर्द, लचर सिस्टम पर सवाल?

शेयर करें !
posted on : जुलाई 30, 2025 11:02 अपराह्न

बागेश्वर/चमोली: देश की सरहद पर तैनात एक फौजी अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा से निभा रहा है, लेकिन जब अपने ही बेटे की जान पर बन आई, तो राज्य की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था उसे बचा नहीं सकी। उत्तराखंड के चमोली जिले के ग्वालदम क्षेत्र के चिडंगा गांव निवासी और वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात फौजी दिनेश चंद्र के डेढ़ साल के बेटे शुभांशु जोशी ने लापवाह और रेफर सिस्टम के हाथों लाचार होकर इलाज के इंतजार में दम तोड़ दिया। यह सरकार के सिस्टम और बेहतर इलाज के दावों की काली हकीकत है।

10 जुलाई को शुभांशु की तबीयत बिगड़ने पर उसे ग्वालदम अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज नहीं मिल सका और उसे बैजनाथ रेफर कर दिया गया। फिर बारी-बारी से बागेश्वर, अल्मोड़ा और अंत में हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया। चार घंटे में पांच अस्पतालों ने हाथ खड़े कर दिए। हर जगह केवल एक ही जवाब मिला हायर सेंटर ले जाइए।

बागेश्वर जिला अस्पताल में शाम छह बजे बच्चे को गंभीर स्थिति में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने वहां भी प्राथमिक इलाज देने के बजाय उसे हल्द्वानी भेजने की सलाह दी। परिजनों ने जब 108 एंबुलेंस सेवा के लिए फोन किया, तो घंटों इंतजार के बाद भी वाहन नहीं मिला।

थक-हारकर फौजी पिता ने जम्मू-कश्मीर से ही जिलाधिकारी को फोन किया। तब जाकर रात करीब साढ़े नौ बजे एक एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। अल्मोड़ा से हल्द्वानी ले जाते वक्त शुभांशु ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मासूम की मौत ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं केवल नाम मात्र की हैं।

घटना के कुछ दिन बाद दिनेश चंद्र ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा – मैं देश की रक्षा कर रहा हूं, लेकिन अपने घर के चिराग को समय पर इलाज और एंबुलेंस न मिल पाने की वजह से खो दिया। अगर वक्त रहते सुविधा मिलती, तो आज मेरा बेटा जिंदा होता।

उन्होंने बागेश्वर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. भूपेंद्र घटियाल पर अभद्र व्यवहार और लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि न कोई संतोषजनक जवाब मिला, न ही कोई मानवीय संवेदना दिखाई गई। अपने मासूम बेटे के जाने से दुखी पिता ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जिला अस्पताल बागेश्वर के सीएमएस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और यदि लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी।

इन सवालों के जवाब कौन देगा?

  • क्या प्राथमिक इलाज देने से भी अस्पताल पीछे हटने लगे हैं?
  • एंबुलेंस जैसी बुनियादी सेवा इमरजेंसी में भी समय पर क्यों नहीं मिलती?
  • क्या अब जिलाधिकारी को फोन किए बिना कोई सेवा नहीं मिल सकती?
  • क्या लोगों को ऐसे ही अस्पताला-दर-अस्पताल में घुमाया जाता रहेगा?
  • आखिर कब पहाड़ में व्यवस्थाओं में सुधार होगा?
  • सरकारी दावे पहाड़ तक क्यों नहीं चढ़ पा रहे?
  • सरकारी आदेशों का असर क्यों नहीं हो रहा?
  • आखिर इसके लिए कौन जिम्मेदार है?

 

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • हैदराबाद में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव-साउथ में उत्तराखंड की फिल्म नीति से प्रभावित हुए दक्षिण के निर्माता, फिल्म नीति और प्राकृतिक लोकेशन की सराहना, कई प्रोडक्शन हाउस ने दिखाई शूटिंग में रुचि
  • एआई से आसान होगी पढ़ाई, शिक्षक अपनाएं आधुनिक तकनीक – सीडीओ वरुणा अग्रवाल
  • भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की दूरदृष्टि और संघर्षों से आज की पीढ़ी ले प्रेरणा – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण
  • ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी – स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
  • पत्रकारिता और जनसरोकारों के लिए समर्पित अवधेश नौटियाल को “उत्तराखण्ड के स्तम्भ” सम्मान
  • श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गूंजा “कॉलेज के टशनबाज” का जोश; फन, मस्ती और हुनरबाजी से सजी शाम में छात्र-छात्राओं ने जमकर लिया आनंद
  • पुलिया बहने से जैसाल गांव का संपर्क मार्ग ठप
  • आईटीआई प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ें – डीएम गौरव कुमार
  • पंत की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
  • पुराने नक्शों से तय होगी वन भूमि, खंगाले दस्तावेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.